लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: बांग्लादेश ने भारत के साथ लगती सीमाएं बंद करने का किया फैसला

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:06 IST

Open in App

ढाका, 25 अप्रैल बांग्लादेश ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देजनर देश के साथ लगती अपनी सीमाओं को सोमवार से दो सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला किया है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमीन ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि भूमि मार्ग के जरिए भारत से बांग्लादेश आने पर सोमवार से 14 दिन का प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया है।’’

मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश के लोगों के आवागमन के लिए भूमि मार्ग दो सप्ताह तक बंद रहेगा लेकिन माल से लदे वाहनों को परिचालन की अनुमति होगी।

दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा 14 अप्रैल से निलंबित है।

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने भी कहा, ‘‘उच्च अधिकारियों ने दो सप्ताह के लिए सीमा को बंद रखने का निर्णय किया है... भारत के साथ भूमि मार्ग 26 अप्रैल से बंद रहेगा।’’

भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान संक्रमण के कारण 2,767 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,92,311 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा