लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: चीन सहित पूरे विश्व में 2800 की मौत, दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित, देखिए आंकड़े

By भाषा | Updated: February 28, 2020 15:37 IST

चीन से कोरोना वायरस के 327 नए मामले सामने आए। हालांकि एक महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस से रोज संक्रमित पाए गए लोगों की यह अब तक की सबसे कम संख्या है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस वायरस के कारण 41 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई जो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजिंग में और एक व्यक्ति की मौत शिनजियांग में हुई। चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। चीन में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं जबकि अन्य देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं।

चीन में कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है तथा इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से 44 और लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही कुल मृतक आंकड़ा 2,788 पहुंच गयी है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को चीन से कोरोना वायरस के 327 नए मामले सामने आए। हालांकि एक महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस से रोज संक्रमित पाए गए लोगों की यह अब तक की सबसे कम संख्या है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस वायरस के कारण 41 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई जो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

दो लोगों की मौत बीजिंग में और एक व्यक्ति की मौत शिनजियांग में हुई। चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। चीन में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं जबकि अन्य देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस महामारी ‘‘निर्णायक मोड़’’ पर है।

महामारी का प्रकोप कम होने के बीच अब चीनी अधिकारियों की आलोचना शुरू हो गई है जिन्होंने इसे दबाने के प्रयास किए। आधिकारिक मीडिया ने भी बृहस्पतिवार को इस तरह की निंदा की, जो अपने आप में असामान्य है। कोरोना वायरस के शुरुआती मामले पिछले वर्ष दिसंबर में सामने आए थे और जनवरी के मध्य तक इसने गंभीर रूप ले लिया।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें इस मामले में हुई खामियों को उजागर किया गया। वुहान भेजे गए विशेषज्ञों के समूह में शामिल महामारी विशेषज्ञ झांग नाशान ने कहा कि हालात बेहतर हो सकते थे यदि संक्रमण पर काबू करने के उपाय पहले कर लिए गए होते। इससे पहले, महामारी को रोकने में नाकाम रहने का ठीकरा कई अधिकारी एक दूसरे पर फोड़ चुके हैं। 

कोरोना वायरस : दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित, 2800 लोगों की मौत

चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रामक बीमारी को कोविड-19 नाम दिया है। बीजिंग में शुक्रवार को प्रत्येक देश की सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए ताजा आंकड़ें इस प्रकार हैं : चीनी मुख्यभूमि : 78,824 मामले, 2788 मौतें हांगकांग : 92 मामले, दो मौतें मकाऊ : 10 मामले दक्षिण कोरिया : 2022 मामले, 13 मौतें जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 918 मामले, आठ मौतें इटली : 650 मामले, 15 मौतें ईरान : 254 मामले, 26 मौतें सिंगापुर : 96 मामले अमेरिका : 60 मामले कुवैत : 43 मामले थाईलैंड : 40 मामले बहरीन : 33 मामले ताइवान : 32 मामले, एक मौत ऑस्ट्रेलिया : 23 मामले मलेशिया : 23 मामले जर्मनी : 21 मामले फ्रांस : 38 मामले, दो मौतें स्पेन : 17 मामले वियतनाम : 16 मामले ब्रिटेन : 15 मामले संयुक्त अरब अमीरात : 19 मामले कनाडा : 14 मामले इराक : 6 मामले रूस : 5 मामले स्विट्जरलैंड : 5 मामले ओमान : 6 मामले फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत भारत : 3 मामले क्रोएशिया : 3 मामले यूनान : 3 मामले इजराइल : 3 मामले लेबनान : 3 मामले पाकिस्तान : 2 मामले फिनलैंड : 2 मामले ऑस्ट्रिया : 2 मामले स्वीडन : 7 मामले मिस्र : 1 मामला अल्जीरिया : 1 मामला अफगानिस्तान : 1 मामला नॉर्थ मैकेडोनिया : 1 मामला जॉर्जिया : 1 मामला एस्टोनिया : 1 मामला बेल्जियम : 1 मामला नीदरलैंड : 1 मामला रोमानिया : 1 मामला नेपाल : 1 मामला श्रीलंका : 1 मामला कंबोडिया : 1 मामला नॉर्वे : 1 मामला डेनमार्क : 1 मामला ब्राजील : 1 मामला 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनजर्मनीजापानअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?