लाइव न्यूज़ :

बहु-नस्ली सिंगापुर में चीनी विशेषाधिकार का दावा बेबुनियाद: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:35 IST

Open in App

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने रविवार को कहा कि यह दावा करना बेबुनियाद है कि बहु-नस्ली सिंगापुर में ‘चीनी विशेषाधिकार’ है। उन्होंने कहा कि उनका देश ‘‘सभी नस्लों के साथ समानता के साथ बर्ताव करता है एवं किसी को कोई विशेषाधिकार नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि नस्लीय सद्भाव दशकों की शांति के बाद पक्की मानी तो जा रही है, लेकिन कुछ चीनी सिंगापुरी को इस बात का अहसास नहीं है कि नस्लीय अल्पसंख्यक कैसा महसूस करते हैं। ली ने राष्ट्रीय दिवस रैली में अपने भाषण में दो क्षेत्रों का जिक्र किया जहां जातीय अल्पसंख्यकों को निरंतर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है--मकान किराये पर देना एवं नौकरी ढूंढना। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों में ‘‘एक साझी बात है जो सभी नस्लों में है और सीधे उनके नस्लीय रिश्ते को प्रभावित करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कुछ मकान मालिकों एवं नियोक्ताओं द्वारा ऐसी वरीयता से पूर्वाग्रह पैदा हो सकती है और यदि उसका समाधान नहीं किया गया तो सिंगापुर के समाज में धीरे-धीरे दरारें गहरा सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ इसलिए हम सभी को अधिक समावेशी समाज के निर्माण के लिए नस्लीय समानता के सिद्धांत को अक्षुण्ण बनाये रखना होगा।’’ उन्होंने कहा कि कुछ नस्ल संबंधी घटनाओं से पिछले कुछ महीनों में बहस पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पहले भी कभी- कभी ऐसी घटनाएं हुईं लेकिन उन पर अधिक ध्यान नहीं गया लेकिन ‘‘ अब सोशल मीडिया के आ जाने से उन्हें बढ़ाचढ़ाकर पेश किया जा सकता है और विभिन्न नस्लों के बीच रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। ’’ ली ने कहा कि सौभाग्यवश सिंगापुर के ज्यादा निवासी नस्लीय सद्भाव के महत्व को समझते हैं और विभिन्न नस्लों के लोगों ने इसके विरूद्ध आवाज उठायी है और नस्लीय भेदभाव खारिज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनस्लीय घटनाओं के बीच सिंगापुर में लागू होगा नया कानून

विश्वसिंगापुर संयम और सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने के लिए नया नस्लीय सौहार्द कानून लाएगा : ली

विश्वविदेशियों को सिंगापुर के लोकाचार और मानदंडों को स्वीकार करना चाहिए : प्रधानमंत्री ली

विश्वउम्मीद है कि अफगानिस्तान फिर से 'आतंकवाद का केंद्र' नहीं बनेगा: लूंग

विश्वदक्षिणपूर्व एशिया एवं हिंद प्रशांत क्षेत्र दुनिया का भविष्य तय करेंगे: कमला हैरिस

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत