लाइव न्यूज़ :

बिना बताए चीनी अरबपति जैक मा ने की पाकिस्तान की यात्रा, दूतावास को भी नहीं होने दी खबर

By आजाद खान | Updated: July 3, 2023 09:10 IST

बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (बीओआई) के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद अजफर अहसान ने कहा है कि बिना बताए जैक मा ने पाकिस्तान की यात्रा की है। उनके अनुसार, मा की यह एक व्यक्तिगत यात्रा थी।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी अरबपति जैक मा ने चुपचाप से पाकिस्तान की यात्रा की है। इस दौरान वे किसी नेता व सरकारी अधिकारी से नहीं मिले है। उनके दौरे की खबर चीनी दूतावास को भी नहीं थी।

इस्लामाबाद:  एक पाकिस्तानी अखबार के अनुसार, चीनी अरबपति और अलीबाबा समूह के सह-संस्थापक जैक मा ने हाल में ही पाकिस्तान का दौरा किया था। इस बात की पुष्टि बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (बीओआई) के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद अजफर अहसान ने की है। अहसान ने बताया है कि मा केवल 23 घंटे ही पाकिस्तान में रहे थे और फिर वे रवाना हो गए थे। 

बताया जा रहा है कि मा कई और कारोबारियों के साथ यहां आए थे और कुछ घंटों के बाद वापस चले गए थे। इस दौरान वे किसी पाकिस्तानी नेता और अधिकारी से मुलाकात नहीं की थी। अहसान ने बताया कि मा की यह यात्रा निजी थी और यहां समय बीताने के बाद वे एक निजी जेट से वापस चले गए थे। 

क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान में स्थित एक दैनिक अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, मा पाकिस्तान में 29 जून को आए थे और वे लाहौर में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान जैक मा ने सरकारी अधिकारियों और मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया था और किसी से नहीं मिले थे। 

बीओआई के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद अजफर अहसान ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि मा अपनी यात्रा के दौरान एक निजी स्थान पर रूके थे और 30 जून को को जेट एविएशन के स्वामित्व वाले वीपी-सीएमए नाम से पंजीकृत एक निजी जेट के जरिए वे लाहौर से वापस चले गए थे। 

मा की यात्रा को लेकर अहसान ने और क्या कहा है

अहसान के अनुसार, मा ने पाकिस्तान का दौरा क्यों किया था, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है और इस पर अभी भी सवाल खड़ा है। उनका मानना है कि मा के इस दौरे से पाकिस्तान के लिए इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जानकारी के मुताबिक, मा के साथ कुल सात व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल था, जिसमें पांच चीनी नागरिक, एक डेनिश व्यक्ति और एक अमेरिकी नागरिक था। वे हांगकांग के व्यावसायिक विमानन क्षेत्र से एक चार्टर्ड उड़ान के माध्यम से नेपाल से पाकिस्तान पहुंचे।

बता दें कि किसी खास व्यावसायिक सौदे या बैठक की कोई जानकारी नहीं ऐसे में मा के इस दौरे को लेकर कई सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अहसान ने कहा है कि यह पूरी तरह से एक व्यक्तिगत यात्रा थी। ऐसे में दिलचस्प बात यह है कि मा के इस यात्रा की जानकारी चीनी दूतावास को भी नहीं थी। 

टॅग्स :जैक मापाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?