लाइव न्यूज़ :

चीन ने समुद्र में तैरते हुए पोत से 9 उपग्रह कक्षा में किए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित, US को छोड़ा पीछे

By भाषा | Updated: September 15, 2020 14:25 IST

इस तरह के लांच पैड का इस्तेमाल चीन प्रशांत महासागर से उपग्रह को प्रक्षेपित करने के लिए करेगा। इससे कम समय में चीनी उपग्रह मिशन पर पहुंचकर काम में लग जाएंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देचाइना डेली की मानें तो नौ उपग्रह जिलिन-1 गाओफे 03-1 समूह से संबंधित है।चीन के इस सफलता के बाद अब प्रशांत महासागर से उपग्रह प्रक्षेपित कर कम समय में चीन उसे अंतरिक्ष में तय जगह पर पहुंचा पाएगा।चीन के इस सफलता के बाद स्पेस सेटेलाइट के क्षेत्र में ड्रैगन का समय व धन दोनों ही बचेगा। 

बीजिंग: चीन ने पीले सागर पर एक पोत से ठोस-प्रणोदक वाहक रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की कक्षा में नौ उपग्रह सफलतापूर्वक भेजे। यह समुद्र आधारित दूसरा प्रक्षेपण मिशन है। इस तरह चीन ने समुद्र में तैरते हुए स्पेसपोर्ट को बनाकर इस क्षेत्र में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है।

इसके साथ ही इस तरह के लांच पैड का इस्तेमाल चीन प्रशांत महासागर से उपग्रह को प्रक्षेपित करने के लिए करेगा। इससे कम समय में चीनी उपग्रह मिशन पर पहुंचकर काम में लग जाएंगे। इससे समय व धन दोनों ही चीन का बचेगा।  

चाइना डेली ने खबर दी है कि लॉंग मार्च -11 परिवार के 10वें सदस्य लॉंग मार्च 11एचवाई2 को सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर देबो 3 से प्रक्षेपित किया गया। देबो 3 पोत का स्वाचालित ऊपरी हिस्सा है जिसमें मिशन के लिए बदलाव किया गया था।

नौ उपग्रह जिलिन-1 गाओफे 03-1 समूह से संबंधित है। खबर में कहा गया है कि करीब 13 मिनट बाद, 535 किलोमीटर का सफर तय करने के पश्चात इसने नौ जिनिल 1 उच्च-रिज़ॉल्यूशन पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह को सूर्य स्थैतिक कक्षा में स्थापित कर दिया।

तीन उपग्रह वीडियो लेंगे तथा छह फोटो लेंगे। हर उपग्रह जिलिन प्रांत के चांगचुन के चांगगुआन सेटेलाइट टेक्नॉलोजी ने विकसित किया और प्रत्येक का वजन करीब 42 किलोग्राम है। खबर में कहा गया है कि ये कृषि, वन, भूमि संसाधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को रिमोट-सेंसिंग सेवा मुहैया कराएगा।  

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो