लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प का दावा: व्यापार युद्ध से चीन को खरबों डॉलर का नुकसान, 30 लाख नौकरियां गईं

By भाषा | Updated: September 10, 2019 11:50 IST

दुनिया की इन दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच पिछले साल से व्यापक स्तर पर व्यापार युद्ध चल रहा है, इस युद्ध के चलते दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अरबों डॉलर के सामान पर जवाबी शुल्क लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहमने खरबों डॉलर कमाए हैं और चीन ने कई खरबों डॉलर खो दिए-ट्रम्पपिछले 10 महीनों से अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनके प्रशासन द्वारा चीन से आयात होने वाले सामान पर लगाए गए शुल्क के कारण चीन को खरबों डॉलर और तीस लाख नौकरियों का नुकसान हुआ है।

ट्रम्प ने जोर देकर कहा कि चीन के खिलाफ अमेरिका बहुत अच्छा कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन ‘‘व्यापार समझौता करने को लेकर काफी आतुर है वह किसी भी तरह समझौता करना चाहता है।’’

पिछले 10 महीनों से दोनों देश व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन इसमें अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने खरबों डॉलर कमाए हैं और चीन ने कई खरबों डॉलर खो दिए। इसके साथ ही चीन ने तीस लाख नौकरियां भी गवां दी, इसमें ऐसी कंपनियों का भी योगदान है जिन्होंने चीन छोड़ दिया और अपना निवेश दूसरी जगह ले गये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रौद्योगिकी की चोरी को रोकना होगा। जोर जबर्दस्ती कर प्रौद्योगिकी को हासिल करने को हमें रोकना होगा। यदि आप चीन में प्रौद्योगिकी चोरी के मामले को देखेंगे ... तो हमारा देश काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’’

राष्ट्रपति ने मंदी की आशंकाओं को लेकर आ रही रिपोर्टों को ‘‘फर्जी खबर’’ बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शेयर बाजार एक नई ऊंचाई को छूएगा।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि एक अवसर आने वाला है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन बहुत कम समय में, हम एक नये रिकॉर्ड पर पहुंचेंगे।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी