लाइव न्यूज़ :

डोकलाम पर फिर चीन ने दहाड़ा, 'हां, हम बना रहे हैं डोकलाम में आधारभूत सैन्य ढांचा'

By IANS | Updated: January 29, 2018 18:36 IST

दोनों देशों की सेनाएं दो महीने से ज्यादा समय तक गतिरोध को लेकर आमने-सामने रही थीं। यह गतिरोध चीन द्वारा सड़क निर्माण को भारत के रोकने से पैदा हुआ था। अब फिर से विवाद गहराया है।

Open in App

चीन ने सोमवार को कहा कि वह डोकलाम में आधारभूत सैन्य ढांचे का निर्माण इसलिए कर रहा है क्योंकि यह क्षेत्र उसके अधिकार क्षेत्र में आता है। चीन ने भारत के राजदूत गौतम बंबावले के 'ग्लोबल टाइम्स' को दिए गए एक साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया में यह बात कही।  बंबावले ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि दोनों पक्षों के लिए जरूरी है कि वह सीमा से लगे संवेदनशील जगहों पर यथास्थिति को नहीं बदलें।

बंबावले परोक्ष तौर पर डोकलाम का जिक्र कर रहे थे जहां दोनों देशों की सेनाएं दो महीने से ज्यादा समय तक गतिरोध को लेकर आमने-सामने रही थीं। यह गतिरोध चीन द्वारा सड़क निर्माण को भारत के रोकने से पैदा हुआ था। सेनाएं डोकलाम से अगस्त में पीछे हटीं।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "निश्चित ही, हमने पाया है कि भारतीय राजदूत ने सीमा मुद्दे के बारे में बात की है। चीन-भारत का सिक्किम क्षेत्र ऐतिहासिक समझौते द्वारा निर्धारित है और यह चीन के प्रभावी अधिकार क्षेत्र में आता है। चीन अपनी संप्रभुता डोंग लांग सहित सीमावर्ती इलाके में बनाए रखेगा।"

संकट के हल होने के बावजूद कुछ उपग्रह चित्रों से पता चला है कि चीन ने डोकलाम में बड़े स्तर पर सैन्य ढांचे का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, "आप ने कहा कि चित्र दोनों तरफ से सैन्य निर्माण को दिखाते हैं। मैं कहना चाहूंगी कि यह चीन के संप्रभुता के तहत आता है कि हम डोंग लांग (डोकलाम) इलाके में निर्माण कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में इलाके में सैन्य निर्माण व बुनियादी ढांचे की बात कही जा रही है, वे इस बारे में बहुत उत्साहित हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहूंगी कि दोनों पक्षों को अपने सीमा मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से देखना चाहिए और प्रासंगिक मुद्दे को अपने मौजूदा सीमा संबंधी प्रक्रिया से हल करना चाहिए , जिससे हम अपने मतभेदों को उचित तरीके से हल करने के लिए एक अच्छा व सक्षम माहौल बना सकें।"

टॅग्स :डोकलामचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत