लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की उत्पति की अंतरराष्ट्रीय जांच रोकने के अमेरिका के आरोपों की चीन ने आलोचना की

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:10 IST

Open in App

चीन ने कहा है कि वॉशिंगटन का यह आरोप कि उसने कोरोना वायरस की उत्पति के बारे में अंतरराष्ट्रीय जांच को रोका और सूचना साझा नहीं की, का उद्देश्य घातक वायरस की उत्पति के मुद्दे का राजनीतिकरण करना और उसे कलंकित करना था। अमेरिकी खुफिया समुदाय की रिपोर्ट में कोविड-19 की उत्पति का पता नहीं चल सका है। अमेरिकी खुफिया समुदाय ने अपनी रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 की उत्पति का कारण बने सार्स-कोव-2 वायरस का विकास जैविक हथियार के तौर पर नहीं किया गया। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वायरस की उत्पति के बारे में पारदर्शिता बरतने में चीन इंकार कर रहा है और सूचनाओं को वह छिपा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद बाइडन ने कहा कि इस महामारी की उत्पति के बारे में महत्वपूर्ण सूचना चीन में मौजूद है ‘‘फिर भी शुरू से ही चीन के सरकारी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं और वैश्विक जन स्वास्थ्य समुदाय के सदस्यों को इसकी पहुंच से दूर रखा है।’’ अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 ने शुरुआत में छोटे पैमाने पर मनुष्यों को संक्रमित किया और कोविड-19 के पहले मामले के बारे में चीन के वुहान में दिसंबर 2019 में पता चला। बहरहाल, कोरोना वायरस की उत्पति के बारे में खुफिया समुदाय(आईसी) में एकराय नहीं है और यह वायरस चीन की प्रयोगशाला से निकला या प्राकृतिक रूप से, इसे लेकर भी खुफिया समुदाय की राय बंटी हई है। रिपोर्ट में इस बात के लिए चीन की आलोचना की गई है कि वह महत्वपूर्ण सूचनाएं नहीं दे रहा है और जांच को रोक रहा है लेकिन रिपोर्ट को यहां चीन के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इसमें बीजिंग को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है और यह डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की जांच की तरह ही है। वॉशिंगटन में रिपोर्ट जारी होने के तुरंत बाद चीन ने कहा, ‘‘अमेरिकी खुफिया समुदाय ने रिपोर्ट में धोखाधड़ी की जो वैज्ञानिक रूप से ठोस नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतIndia On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल