लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की एकमात्र खुराक वाले टीके को चीन ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: February 28, 2021 18:27 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 28 फरवरी चीन ने कोविड-19 की एकमात्र खुराक वाले टीके को सशर्त मंजूरी दे दी है। इस टीके को जॉनसन ऐंड जॉनसन के टीके का प्रतिद्वंद्वी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिकी औषधि नियामक ने हाल ही में कोविड-19 की एकमात्र खुराक वाले जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को मंजूरी दी थी।

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को खबर दी कि शुक्रवार को चीन के पहले ‘एड5-एन कोवि’ टीके को शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया है।

खबर के मुताबिक पिछले साल 16 मार्च को इस टीके के पहले चरण का परीक्षण शुरू किया गया था और इस तरह यह दुनिया में कोविड-19 का ऐसा पहला टीका था, जिसका क्लीनिकल परीक्षण किया गया था।

खबर में सरकारी प्रसारणकर्ता चाइना सेंट्रल टेलीविजन के शुक्रवार के समाचार का हवाला देते हुए बताया गया है कि यह कोविड-19 की एकमात्र खुराक वाला पहला टीका है, जिसे चीन में सशर्त मंजूरी दी गयी है।

खबर के अनुसार इस टीके की प्रभाव क्षमता कम से कम छह महीने तक रह सकती है और यदि छह महीने बाद दूसरी खुराक ली जाए, तो प्रतिरोधक क्षमता 10 से 20 गुणा तक बढ़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना