लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस ने पादरियों के लिए ‘सेक्स पर प्रतिबंध’ को बताया अस्थाई, बोले- पुराने नियमों की समीक्षा करेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: March 13, 2023 15:30 IST

86 साल के पोप फ्रांसिस का यह बयान चर्च में होने वाली बाल शोषण जैसी घटनाओं पर पादरियों की हो रही आलोचना के बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपोप फ्रांसिस ने पादरियों के लिए बनाए गए नियम ‘सेक्स पर प्रतिबंध’ को अस्थाई बतायाउनके मुताबिक चर्च के पादरियों को शादी करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिएउन्होंने कहा- चर्च के पुराने हो चले नियमों की समीक्षा की जाएगी

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस ने पादरियों के लिए बनाए गए नियम ‘सेक्स पर प्रतिबंध’ को अस्थाई बताया है। उनके मुताबिक चर्च के पादरियों को शादी करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पोप ने कहा कि पादरियों को सेक्स करने से रोकने वाले चर्च के पुराने हो चले नियमों की समीक्षा की जाएगी।

86 साल के पोप फ्रांसिस का यह बयान चर्च में होने वाली बाल शोषण जैसी घटनाओं पर पादरियों की हो रही आलोचना के बाद आया है। जर्मन धर्मसभा ने हाल में एक प्रस्ताव पर मतदान किया है जिसमें पोप से अनुरोध किया गया है कि पुरोहितों के अविवाहित रहने की बाध्यता को समाप्त किया जाए।

अर्जेंटीना के प्रकाशन इंफोबे से बात करते हुए, पोप फ्रांसिस ने कहा, एक पुजारी के शादी करने के लिए कोई विरोधाभास नहीं है। पश्चिमी चर्च में ब्रह्मचर्य एक अस्थायी नुस्खा है। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या वेटिकन द्वारा ब्रह्मचर्य की समीक्षा की जाएगी, उन्होंने इस पर हां में जवाब दिया। 

ब्रह्मचर्य पर फ्रांसिस की टिप्पणी 2019 में उनकी स्थिति से एक बदलाव का प्रतीक है, उस समय उन्होंने कहा था कि व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि ब्रह्मचर्य चर्च के लिए एक उपहार है। मैं कहूंगा कि मैं वैकल्पिक ब्रह्मचर्य की अनुमति देने से सहमत नहीं हूं।" 

तलाक की बढ़ती दरों के बारे में बोलते हुए, पोप फ्रांसिस ने कहा कि युवा लोग कभी-कभी शादी करने के लिए बहुत जल्दबाजी करते हैं। उन्होंने कहा, "कभी-कभी कोई शादी में जाता है और ऐसा लगता है कि यह एक सामाजिक रिसेप्शन है न कि संस्कार। 

आपको बता दें कि ब्रह्मचर्य को 11वीं शताब्दी में रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा एक अनिवार्य व्यवस्था बना दी गई थी। इसे मुख्य रूप से वित्तीय कारणों से पेश किया गया था क्योंकि बच्चों के बिना पादरियों द्वारा चर्च के लिए धन छोड़ने की संभावना अधिक थी। 

टॅग्स :Pope Francischurch
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं सारा मुल्लाली? 1400 साल के इतिहास में चर्च ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला आर्कबिशप

विश्वTrump, Zelensky meet in Rome: व्हाइट हाउस में बहस के बाद रोम में मिले डोनाल्ड ट्रंप-वोलोदिमीर जेलेंस्की, इन मुद्दे पर चर्चा, देखें वीडियो

विश्वPope Francis: जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो को दुनिया पोप फ्रांसिस नाम से जानती?, जीवन की प्रमुख घटनाएं

विश्वPope Francis: कौन थे पोप फ्रांसिस?, जानिए कौन होगा अगला प्रमुख, कैसे होता है चुनाव

विश्वpope francis: नहीं रहे पोप फ्रांसिस?, आज सुबह 7.35 बजे यीशू के घर लौटे!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!