लाइव न्यूज़ :

इराक के चुनाव में ईरान समर्थक समूहों के उम्मीदवार नतीजों में पीछे

By भाषा | Updated: October 12, 2021 01:02 IST

Open in App

बगदाद, 11 अक्टूबर (एपी) इराक में आम चुनाव के नतीजों के रूझान के मुताबिक शिया मौलवी मुक्तदा अल सद्र के ब्लॉक को संसद की अधिकतर सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है और राजधानी बगदाद समेत देश के सभी 18 प्रांतों में उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, ईरान समर्थक गठबंधन के उम्मीदवार नतीजों में पीछे हैं।

वर्ष 2003 में अमेरिकी बलों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने वाले अल सद्र 329 सदस्यीय संसद की ज्यादातर सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

ईरान समर्थक, हादी अल अमेरी के नेतृत्व वाले फतह अलायंस ने 2018 के चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितनी सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव में 41 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इराक में नागरिकों ने रविवार को संसद के लिए मतदान किया, लेकिन देश में कई युवा कार्यकताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। वे लोग देश में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ 2019 के अंत में बगदाद और देश के दक्षिणी प्रांतों की सड़कों पर उतरे थे। इन कार्यकर्ताओं ने बदलाव और नए चुनाव की मांग की थी।

वर्ष 2019 के अंत में भ्रष्टाचार और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में हजारों लोग राजधानी बगदाद और विभिन्न शहरों में सड़कों पर उतरे थे। कुछ महीनों के प्रदर्शन के दौरान 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हुए थे।

इराक में 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले हमले में सद्दाम हुसैन को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से देश में छठी बार चुनाव हो रहे हैं। युवा इराकी मतदान करने के इच्छुक नहीं दिखे। कई युवाओं का कहना है कि चुनाव के बाद भी उन्हीं पुराने चेहरे और दलों की वापसी होगी, जो इराक में दशकों से भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन करते आए हैं। इस बार के चुनाव में 329 सीटों पर कुल 3,449 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल