लाइव न्यूज़ :

कनाडा: सास्काचेवान में चाकू घोंपकर 10 लोगों की हुई हत्या, 15 घायल, हमलावर फरार

By आजाद खान | Updated: September 5, 2022 08:43 IST

पुलिस ने बताया कि उनको चाकू द्वारा हमले की खबर सुबह छह बजे मिली थी। इसके बाद लगातार इस तरीके से और भी घटनाओं की खबर मिलती रही और ऐसे में पुलिस को दोपहर में इलाके में अलर्ट भी जारी करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के सास्काचेवान में हमलावरों ने चाकू से हमला कर 10 लोगों की जान ले ली है। उन लोगों ने 15 और लोगों को घायल भी कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और उनकी तलाश में लग गई है।

ओटावा:कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में चाकू से हमले में 10 लोगों की जान चली गई और करीब दरजन भर लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि जेम्स स्मिथ क्री नेशन और सास्काटून के उत्तर-पूर्व के वेल्डन गांव में यह घटना हुई है। 

मामले में  सास्काचेवान रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस का कहना है कि नागरिक इन आरोपियों से सतर्क रहे क्योंकि अभी तक इनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना को अन्जाम देने के बाद आरोपी फरार है और पुलिस को उनकी तलाश है। 

क्या है पूरा मामला

इस पर जानकारी देते हुए आरसीएमपी सस्केचेवान के सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने बताया कि आरोपियों ने कुछ लोगों पर हमला कर उनकी जान ले ली और कुछ को घायल कर दिया है। हालांकि इस हमले के पीछे का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में लगी है। 

ब्लैकमोर के अनुसार, सुवब छह बजे यह खबर मिली थी कि एक समुदाय पर चाकू चलाया गया है। इसके बाद और हमले किए गए और ऐसे में दोपहर तक पुलिस को अलर्ट जारी करना पड़ा था। 

पुलिस ने क्या कहा

सास्काचेवान रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह पुष्टी की है 13 जगहों पर 10 लोगों पर हमला कर उनकी जान ली गई है। यही नहीं 15 अन्य लोग घायल भी कर दिया गया है। इस पर बोलते हुए ब्लैकमोर ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है आने वाले समय में कई और लोगों के घायल होने की खबर मिले, ऐसे में सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। 

बताया जा रहा है कि उन हमलावरों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रुप में हुई और पुलिस उनकी तलाश में लगी है। ऐसे में यह भी खबरे सामने आ रही है इन आरोपियों को रेजिना के आर्काला एवेन्यू क्षेत्र में देखा गया है। 

पुलिस ने जारी किया अलर्ट

सास्काचेवान रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि वे किसी अपने परिचित के यहां कुछ समय के लिए आश्रय भी ले सकते है। 

यही नहीं पुलिस ने किसी अनजान लोग को अपने घर में आने देने से भी परहेज करने को कहा है। पुलिस ने नागरिको को सुरक्षित जगह को नहीं छोड़ने की भी अपील की है।  

 

टॅग्स :कनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं