लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमनिक राब बृहस्पतिवार रात को पहुंचेंगे पाकिस्तान

By भाषा | Updated: September 3, 2021 01:24 IST

Open in App

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमनिक राब अफगानिस्तान की उभरती स्थिति एवं द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार रात को पाकस्तान पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 2-3 सितंबर को अपनी इस यात्रा के दौरान ब्रिटिश विदेश मंत्री पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ वार्ता में अफगानिस्तान में उभरती स्थिति एवं द्विपक्षीय विषय शामिल होंगे।’’ राब का नेतृत्व स्तर पर भी संवाद करने का कार्यक्रम है। पाकिस्तान एवं ब्रिटेन अफगानिस्तान की नवीनतम स्थिति पर मिलकर काम कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 18 अगस्त को टेलीफोन पर अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के साथ लंबा विचार-विमर्श किया था जबकि कुरैशी एवं राब ने 16 एवं 27 अगस्त को अफगानिस्तान की स्थिति पर दो बार चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं