लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नजदीकी सहयोगी ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:20 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 नवम्बर ब्रिटेन में सरकार में सत्ता संघर्ष की व्यापक खबरें हैं क्योंकि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के करीबी सहयोगियों में एक ली कैन ने संचार निदेशक के पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

ली कैन (39) ने घोषणा की कि वह जॉनसन के शीर्ष मीडिया सहयोगी का पद बुधवार रात छोड़ देंगे। उल्लेखनीय है कि मंत्रियों और जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स सहित सलाहकारों ने कैन की चीफ ऑफ स्टाफ पद पर प्रस्तावित पदोन्नति का कथित तौर पर विरोध किया था।

कैन डाउनिंग स्ट्रीट के मुख्य रणनीति सलाहकार डोमनिक क्यूमिंग्स के भी नजदीकी सहयोगी हैं, जो कि जॉनसन की टीम के शीर्ष सदस्यों में शामिल हैं।

कैन ने अपने त्यागपत्र में लिखा है, ‘‘काफी सोच समझकर मैंने आज शाम, नम्बर 10 संचार निदेशक के पद से त्यागपत्र दे दिया और मैं वर्ष के अंत में पद छोड़ दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मुझे इसको लेकर कोई संदेह नहीं कि उनके नेतृत्व में देश 2019 के चुनाव प्रचार में किये गए वादों के अनुसार आगे बढ़ेगा तथा कोरोना वायरस महामारी से उबर जाएगा।’’

इसके जवाब में प्रधानमंत्री जॉनसन ने कैन को उनकी ‘‘असाधारण सेवा’’ के लिए धन्यवाद दिया।

जॉनसन ने कहा, ‘‘वह वास्तव में एक सच्चे सहयोगी और मित्र हैं और मुझे इसकी बहुत खुशी है कि वह नववर्ष तक संचार निदेशक रहेंगे और अभियान को पुनर्गठित करने में मदद करेंगे..।’’

कैन का यह इस्तीफा बीबीसी की पूर्व पत्रकार एलेग्रा स्ट्रैटन की पदोन्नति करके उन्हें नये वर्ष से प्रतिदिन टेलीविजन पर होने वाली प्रेस ब्रीफिंग का चेहरा बनाये जाने को लेकर मीडिया में आयी खबर के बाद आया है।

मीडिया में यह भी खबर आयी थी कि सत्ता संतुलन बनाये रखने के लिए कैन को भी पदोन्नति की पेशकश की जाएगी लेकिन उनकी नियुक्ति का जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी के अन्य नेताओं की ओर से विरोध किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना