लाइव न्यूज़ :

मछली पकड़ने के अधिकार से जुड़े विवाद के कारण ब्रिटेन की विश्वसनीयता दांव पर: मैक्रों

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:25 IST

Open in App

पेरिस, 30 अक्टूबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर ब्रिटेन के साथ फ्रांस का विवाद ब्रेग्जिट के बाद की दुनिया में ब्रिटेन की विश्वसनीयता की परीक्षा है।

फ्रांस, ब्रिटेन के जलक्षेत्र में मछली के लिए परमिट पर प्रतिबंध से नाराज है और उसका कहना है कि वह उस समझौते का विरोध करता है जिस पर ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ते समय हस्ताक्षर किए थे। फ्रांस ने यूरोपीय संघ को इस बारे में आगाह किया है।

ब्रिटेन की नौकाओं और जहाजों पर कड़ी जांच मंगलवार से शुरू हो रही है। ब्रिटेन का कहना है कि फ्रांस की कुछ नौकाओं को अधिक कागजी कार्रवाई करने की जरूरत है। इस सप्ताह के अंत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ बैठक से पहले मैक्रों ने अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में फ्रांस की स्थिति का बचाव किया और तर्क दिया कि मछली पकड़ने का विवाद दुनिया भर में ब्रिटेन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है।

मैक्रों ने कहा, ‘‘कोई गलती न करें, यह सिर्फ यूरोपीय लोगों के लिए नहीं बल्कि उनके सभी सहयोगियों के लिए है। क्योंकि जब आप किसी संधि पर बातचीत करने में वर्षों लगाते हैं और फिर कुछ महीने बाद आप उन पहलुओं पर जो तय किया गया था, उसके विपरीत करते हैं तो यह आपकी विश्वसनीयता का एक बड़ा संकेत नहीं है।’’

मैक्रों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विवाद को सुलझाने के लिए ब्रिटेन के पास ‘इच्छाशक्ति’ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक-दूसरे का सम्मान करने और प्रतिबद्धता का पालन करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब