लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने आतंक के खतरे के स्तर को घटाया, हमले की आशंका बरकरार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:43 IST

Open in App

लंदन, आठ फरवरी ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने सोमवार को संसद को बताया कि देश ने आतंकवाद के खतरे का स्तर घटा दिया है लेकिन हमले की आशंका बरकरार है।

‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में एक लिखित जवाब में कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा कि पांच स्तरीय श्रेणी में चौथी श्रेणी के खतरे को घटाकर अब खतरे का स्तर तीसरी श्रेणी का कर दिया है।

‘‘यूरोप में हमले की संख्या में कमी आने’’ के मद्देनजर संयुक्त आतंकवाद विश्लेषण केंद्र (जेटीएसी) की सिफारिशों के बाद खतरे के स्तर में परिवर्तन किया है।

पटेल ने कहा कि ‘गंभीर’ श्रेणी के स्तर में परिवर्तन के बावजूद नयी श्रेणी से संकेत मिलता है कि आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है और लोगों को लगातार सतर्क रहना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा ‘‘‘ठोस’ श्रेणी, हमले के उच्च स्तर का संकेतक है और ब्रिटेन में हमने की आशंका बरकरार है। लोगों को चौकस रहना चाहिए और उन्हें संबंधित पुलिस को किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना देनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद सीधे तौर पर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है...सरकार, पुलिस और खुफिया सेवा किसी भी तरह के आतंकवाद से मुकाबले के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे और खतरे के स्तर की लगातार समीक्षा की जाएगी।’’

ब्रिटेन की ‘एमआई5’ खुफिया सेवा के तहत जेटीएसी ने पिछले बृहस्पतिवार को स्वतंत्र आकलन के बाद यह सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?