लाइव न्यूज़ :

Boat accident: यूनान और उत्तरी नाइजीरिया में बड़ा हादसा, नौका डूबने से 185 लोगों की मौत और कई अन्य लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 16:19 IST

Boat accident: प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई, जिससे कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी नाइजीरिया में मंगलवार को हुई नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने कुछ और लोगों को जिंदा बचाया है। नौका क्वारा राज्य के पटेगी जिले में नाइजर नदी में सोमवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुई।

Boat accident: यूनान और उत्तरी नाइजीरिया में बड़ा हादसा हो गया है। दो दिन में सैकड़ों लोग की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई, जिससे कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तरी नाइजीरिया में मंगलवार को हुई नौका दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गयी है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि बुधवार को पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने कुछ और लोगों को जिंदा बचाया है। पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयी ने बताया कि नौका क्वारा राज्य के पटेगी जिले में नाइजर नदी में सोमवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुई।

उन्होंने बताया कि 144 लोगों को अभी तक बचाया गया है। स्थानीय प्रमुख अब्दुल गाना लुकपाडा ने कहा, ‘‘नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। उसमें करीब 300 लोग सवार थे। नौका पानी के अंदर एक बड़े लट्ठे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई।’’ क्वारा के गवर्नर अब्दुलरहमान अब्दुलराज़क के कार्यालय ने बयान जारी कर शोक व्यक्त किया है।

दक्षिण यूनान में समुद्र में हुई भीषण नौका दुर्घटना में लापता सैंकड़ों लोगों की तलाश का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवासियों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका यूनान के तट पर मंगलवार देर रात को पलटने के बाद डूब गई थी, जिससे कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई जबकि सैंकड़ों अन्य लापता हैं।

अधिकारियों ने पहले 79 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 78 शव बरामद किए गए हैं। बचावकर्ताओं ने 104 यात्रियों को बचाया है, जिनमें मिस्र, सीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और फलस्तीन के नागरिक शामिल हैं। ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे।

तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने यात्री लापता हैं। लेकिन तटरक्षक बल के प्रवक्ता निकोस अलेक्सियो ने सरकारी ‘ईआरटी टीवी’ को बताया कि यात्रियों की संख्या का सटीक अनुमान लगाना असंभव है।

ऐसा प्रतीत होता है कि 80-100 फुट का जहाज लोगों के अचानक एक तरफ चले जाने के बाद पलट गया और कुछ देर बाद डूब गया। कालामाटा के दक्षिणी बंदरगाह शहर के डिप्टी मेयर आयोनिस ज़ाफ़िरोपोलोस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिले हैं कि नौका में ‘‘500 से अधिक लोग’’ सवार थे।

तटरक्षक के एक बयान के अनुसार, जब उनके जहाजों और वाणिज्यिक जहाजों ने नौका को बचाने का बार बार प्रयास किया तो उन्हें ऐसा करने से रोका गया। नौका पर सवार लोग लगातार यह कह रहे थे कि वे इटली जाना चाहते हैं।

तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर नौका का इंजन खराब हो गया, जिसके बाद नौका डूबने लगी। बयान के अनुसार नौका 10 से 15 मिनट बाद डूब गई। अधिकारियों ने बताया कि नौका यूनान के दक्षिणी पेलोपोनिसे प्रायद्वीप से करीब 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में डूबी।

टॅग्स :GreeceNigeria
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदुनिया पर राज करनेवाला फारस और समोसा-जलेबी

कारोबारजीरो वेस्ट की राह दिखाता टिलोस द्वीप

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत