लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान विधानसभा के पास हुआ ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत और 17 घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 09:46 IST

मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर बलूचिस्तान विधानसभा भवन को निशाना बनाने की कोशिश में था, लेकिन उसने अपने विस्फोटक में उच्च सुरक्षा वाले रेड जोन इलाके में विस्फोट कर दिया।

Open in App

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बलूचिस्तान विधानसभा भवन के पास मंगलवार (9 जनवरी) को हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार पुलिसकर्मी शामिल थे। मीडिया के अनुसार, विस्फोट शहर के उच्च सुरक्षा वाले रेड जोन में जरघून रोड पर खड़े एक पुलिस ट्रक के पास हुआ। यह स्थान विधानसभा भवन से 300 मीटर की दूरी पर है।

अस्पताल सूत्रों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और कहा कि विस्फोट में 17 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा विस्फोट की वास्तविक प्रकृति के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

प्रारंभिक रिपोटों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर बलूचिस्तान विधानसभा भवन को निशाना बनाने की कोशिश में था, लेकिन उसने अपने विस्फोटक में उच्च सुरक्षा वाले रेड जोन इलाके में विस्फोट कर दिया।

विस्फोट स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे क्योंकि बलूचिस्तान विधानसभा का एक सत्र बस संपन्न ही हुआ है। इस इलाके में कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें भी हैं। विस्फोट में एक बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि बम निष्क्रिय करने वाली एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है, जो आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

टॅग्स :आतंकी हमलाआतंकीविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत