लाइव न्यूज़ :

अरबपति दवा कारोबारी और पत्नी टोरंटो की हवेली में मिले मृत, जाँच जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 17:36 IST

अभी पुलिस ने दोनों की मौत के कारण से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

Open in App

कनाडा के एक प्रमुख अरबपति और परोपकारी बर्नार्ड शेरमैन और उनकी पत्नी को टोरंटो स्थित उनकी हवेली में मृत पाया गया। सीटीवी न्यूज के अनुसार, पुलिस ने कनाडाई औषधि कंपनी अपोटेक्स के मालिक शेरमैन और उनकी पत्नी हनी का शव शुक्रवार शाम पाया।  पुलिस अधिकारी डेविड हॉपकिंसन ने कहा, "उनकी मृत्यु की परिस्थितियां संदेहास्पद दिखाई पड़ती हैं और हम उसी तरह से उसकी जांच कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे जांचकर्ता अंदर हैं और घटनास्थल की जांच कर रहे हैं।"

हॉपकिंसन ने यह बताने से मना कर दिया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के चिह्न् हैं या नहीं। उन्होंने मृत्यु के समय या कारण की भी जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि दोनों की मौत को अभी मानवहत्या के रूप में नहीं देखा जा रहा है और अभी अधिक जांच की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा, "संदेहास्पद परिस्थितियां हो सकती हैं। जांच का विषय है..जब तक हम यह नहीं जान जाते कि उनकी मौत कैसे हुई, तब तक हम इसे संदेहास्पद रूप में ही देखेंगे। पैथोलॉजिस्ट और मृत्यु समीक्षक के परीक्षण बाद ही हम आगे बढ़ेंगे।" 

सीटीवी न्यूज के अनुसार, ओंटारियो के स्वास्थ्य मंत्री एरिक हॉस्किंस को अपने 'प्यारे दोस्तों' की मौत की खबर सुनकर तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने एक ट्वीट किया और दोनों को 'अद्भुत मनुष्य' के रूप में वर्णित किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मेरे पास शब्द कम है..अतुल्य परोपकारी, स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी। बहुत ही दुखद दिन है।" शेरमैन ने 1974 में दो कर्मचारियों के साथ टोरंटो स्थित अपोटेक्स कंपनी की स्थापना की थी, जो बाद में किसी कनाडाई नागरिक के स्वामित्व वाली सबसे बड़ी औषधि कंपनी बनी।

- आईएएनएस

टॅग्स :बर्नार्ड शेरमनएपोटेक्सकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?