लाइव न्यूज़ :

द्विपक्षीय वार्ता संभव नहीं, थर्ड पार्टी सुलह ही भारत-पाकिस्तान के बीच एकमात्र विकल्प: शाह महमूद कुरैशी

By भाषा | Updated: September 12, 2019 01:12 IST

कुरैशी ने मानवाधिकार परिषद से कश्मीर में हालात की अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू करने की मंगलवार को अपील की थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बैशलेट से बात की है और उनसे क्षेत्र के ‘‘भारतीय एवं पाकिस्तानी हिस्सों’’ का दौरा करने की अपील की है।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में स्थिति के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘अप्रत्याशित युद्ध’’ भड़कने का खतरा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट से कश्मीर का दौरा करने की अपील की।

कुरैशी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के इतर संवाददाताओं से कहा कि उनका मानना है कि पाकिस्तान और भारत दोनों ‘‘संघर्ष के परिणामों को समझते’’ हैं। जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बीच कुरैशी ने कहा, ‘‘आप एक अप्रत्याशित युद्ध से इनकार नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि हालात ऐसे ही बने रहते हैं... तो कुछ भी संभव है।’’

कुरैशी ने मानवाधिकार परिषद से कश्मीर में हालात की अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू करने की मंगलवार को अपील की थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बैशलेट से बात की है और उनसे क्षेत्र के ‘‘भारतीय एवं पाकिस्तानी हिस्सों’’ का दौरा करने की अपील की है।

कुरैशी ने कहा, ‘‘उन्हें दोनों स्थानों का दौरा करना चाहिए और निष्पक्षता से रिपोर्ट देनी चाहिए, ताकि दुनिया को पता चले कि असल हालात क्या हैं।’’ मंत्री ने कहा कि बैशलेट ने कहा था कि वह ‘‘यात्रा करने की इच्छुक’’ हैं। इस संबंध में पुष्टि के लिए बैशलेट के कार्यालय से तत्काल संपर्क नहीं हो पाया।

इस बीच, कुरैशी ने तनाव कम करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि अमेरिका भूमिका निभाता है, तो यह महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि उसका क्षेत्र में काफी प्रभाव है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला