लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नये मामलों के बीच बाइडन के समर्थन आधार में गिरावट देखी गयी: एपी-एनओआरसी पोल

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 अगस्त (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में प्रदर्शन को लेकर जो बाइडन की रेटिंग घटी है। कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर बाइडन के प्रति सकारात्मक विचार रखने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। द एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के नए सर्वेक्षण के मुताबिक बाइडन के प्रदर्शन से 54 फीसदी अमेरिकी लोग संतुष्ट हैं और यह आंकड़ा पिछले महीने के 59 फीसदी के मुकाबले कम है। राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के पहले वर्ष में यह एक अच्छी रेटिंग है, वहीं खासकर देश में गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण को देखते हुए जो बाइडन के लिए चिंता की बात है क्योंकि वह घरेलू स्तर पर और विदेश नीति की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्वारा महामारी से निपटना सर्वेक्षण के केंद्र में है, बाइडन के लिए चिंता का यही सबसे बड़ा विषय है। पिछले महीने लोक स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन से 66 फीसदी अमेरिकी संतुष्ट हैं लेकिन रिपब्लिकन और निर्दलियों के प्रति समर्थन में गिरावट आने से अब यह 54 फीसदी है। बाइडन के प्रति समर्थन में गिरावट ऐसे समय आई है जब अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों की वापसी के बीच हालात बदतर होते जा रहे हैं और देश पर तालिबान का कब्जा मजबूत होता जा रहा है। यह सर्वेक्षण 12 से 16 अगस्त के बीच किया गया, जब तालिबान के काबुल में प्रवेश के बारे में अमेरिका में खूब खबरें आ रही थीं। यह दिखाता है कि अमेरिका के लोग बाइडन द्वारा विदेश नीति को संभालने को लेकर बंटे हुए हैं। 47 फीसदी इससे संतुष्ट हैं, 51 फीसदी असंतुष्ट। इसी तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में 52 प्रतिशत लोगों ने संतोष जताया, वहीं 46 प्रतिशत ने नामंजूरी जताई। बाइडन के सलाहकारों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर बढ़ेगी या घटेगी। सर्वेक्षण बताता है कि 49 फीसदी लोग अर्थव्यवस्था को संभालने को लेकर बाइडन से संतुष्ट हैं जबकि 49 फीसदी असंतुष्ट। अप्रैल में संतुष्ट लोगों की संख्या 57 फीसदी थी। व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि समर्थन में इस गिरावट से कुछ ऐसे विधेयकों को पारित किया जाएगा, जिनसे बुनियादी संरचना की परियोजनाओं के लिए अर्थव्यवस्था में धन का निवेश होगा और स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में भी धन लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया