लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने रोड आइलैंड की गवर्नर रायमोंडो को वाणिज्य मंत्री नामित किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जनवरी (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने रोड आइलैंड की गवर्नर जीना रायमोंडो को वाणिज्य मंत्रालय का नेतृत्व करने के लिए चुना है जो व्यापार नीति तय करने में उनकी मदद करेंगी और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के विकास के लिए अवसरों को प्रोत्साहित करेंगी।

रायमोंडों बड़ी निवेशक रह चुकी हैं। गवर्नर पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह राज्य के राजकोष मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। अब तक उनको बाइडन प्रशासन में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे।

रायमोंडो ने पिछले महीने कहा था कि वह रोड आइलैंड में ही रहेंगी और कोरोना वायरस की महामारी से निपटने पर ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेंगी।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को रायामोंडो को यह जिम्मेदारी देने की घोषणा की। उन्होंने यह कदम मीडिया में रायमोंडो के चुनाव की जानकारी लीक होने के बाद उठाया। रायमोंडो की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट द्वारा किए जाने की जरूरत होगी।

बाइडन ने श्रम मंत्रालय के लिए बोस्टन के महापौर मार्टी वाल्श और लघु कारोबार प्रशासन के लिए कैलिफोर्निया की अधिकारी इसाबेल गुजमैन को भी नामित करने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना