लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 मार्च (एपी) एक तरफ जहां विश्व के कई देश कोविड-19 टीके की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं, अमेरिका साल के अंत तक आवश्यकता से अधिक मात्रा में टीके की खरीद की योजना बना रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन को जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को दिए गए टीका खरीद के ऑर्डर से पहले ही अमेरिका के पास मध्य मई तक इतनी खुराक उपलब्ध होगी कि वह प्रत्येक व्यस्क का टीकाकरण कर सके। इसी तरह, जुलाई के अंत तक इस देश के पास 40 करोड़ लोगों के लिए खुराक उपलब्ध होगी।

देश 20 करोड़ और लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दिए जाने के लिए पर्याप्त ऑर्डर दिए जा चुके हैं।

जॉनसन एंड जॉनसन के नए टीके की खेप जून के बाद मिलने की उम्मीद है जिनके जरिए और 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, '' हम टीके की अतिरिक्त खुराक और आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहते हैं। हम पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा, '' हम अब तक यह नहीं जानते हैं कि बच्चों पर कौन सा टीका अधिक प्रभावी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील