लाइव न्यूज़ :

बाइडेन ने पेनसिल्वेनिया में 'बड़ी जीत' का दावा किया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 11:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन नवंबर (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल जो बाइडेन ने चुनाव की पूर्व संध्या पर पेनसिल्वेनिया में बड़ी जीत का दावा किया।

पिट्सबर्ग में 'ड्राइव इन' (कार में बैठकर) रैली में बाइडेन ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, '' मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि हम कल एक बड़ी जीत के लिए साथ आ रहे हैं।''

पार्किंग स्थल में करीब 250 कारें थी जिन्होंने अपने हॉर्न बजाने शुरू कर दिए।

उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने फिलाडेल्फिया में एक रैली को संबोधित किया जिसका सीधा प्रसारण पिट्सबर्ग की रैली में किया गया।

फिलाडेल्फिया में अमेरिकी गायक जॉन लीजेंड ने और पिट्सबर्ग की रैली में लेडी गागा ने प्रस्तुति देकर भीड़ को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, “इस तरह से मत दो जैसे आपकी जिंदगी उस पर निर्भर है।“

बाइडेन के भाषण की तवज्जो स्वास्थ्य देखभाल का विस्तार करने, आय असमानता और नस्लीय अन्याय के मुद्दे का निदान करने पर थी।

ओहायो और पेनसिल्वेनिया में सोमवार को चार कार्यक्रमों के बाद बाइडेन की आवाज़ बैठने लगी थी लेकिन वह फिर भी पूरे जोश में दिख रहे थे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?