लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के नैंसी पेलोसी का आमंत्रण स्वीकारा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 11:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 अप्रैल अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने 28 अप्रैल को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को आमंत्रित किया है।

राष्ट्रपति बाइडन कांग्रेस में किसी संयुक्त सत्र को पहली बार संबोधित करेंगे।

पेलोसी ने मंगलवार को बाइडन को पत्र लिखा, ‘‘करीब 100 दिन पहले जब आपने राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला था तब आपने बहुत आशा भरी भावना से संकल्प लिया था कि ‘मदद आने वाली है।’ अब आपके ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी नेतृत्व के कारण ‘मदद यहां पहुंच गई’ है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘इसी भावना से मैं आपको इस ऐतिहासिक क्षण की चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार साझा करने की खातिर बुधवार, 28 अप्रैल को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करती हूं।’’

राष्ट्रपति बाइडन ने पेलोसी के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने उनके कार्यकाल के 100 दिन पूरा होने से पहले 28 अप्रैल को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के प्रतिनिधि सभा की स्पीकर के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब