लाइव न्यूज़ :

पुतिन के साथ मीटिंग के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति को अस्पताल में कराया गया भर्ती, विपक्षी नेता ने कहा- 'हालत गंभीर', जहर देने की आशंका जताई

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2023 09:00 IST

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बंद कमरे में एक बैठक के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Open in App

मॉस्को: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेलारूस के विपक्षी नेता वालेरी त्सेपल्को ने बताया है कि मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद अलेक्जेंडर लुकाशेंको की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति की हालत गंभीर है। 68 वर्षीय लुकाशेंको रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक रहे हैं।

वालेरी त्सेपल्को ने स्थिति को बताया गंभीर

वालेरी त्सेपल्को ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिसकी पुष्टि होना अभी बाकी है, लुकाशेंको को पुतिन के साथ बंद कमरे में मुलाकात के बाद तत्काल मास्को के सेंट्रल क्लिनिकल हॉस्पिटल ले जाया गया। अभी वह वहां चिकित्सकों की देखभाल में हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति अपनी 'गंभीर स्थिति' की वजह से प्रमुख विशेषज्ञों की देखरेख में हैं और ब्ल़ड प्यूरिफिकेशन कराया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लुकाशेंको की स्थिति ऐसी है कि उन्हें तत्काल कहीं नहीं ले जाया जा सकता है।

जहर देने की विपक्षी नेता ने जताई आशंका

वालेरी त्सेपल्को ने कहा, 'बेलारूसी तानाशाह को बचाने के लिए सुनियोजित प्रयासों का असल उद्देश्य क्रेमलिन के जहर देने में कथित संलिप्तता के बारे में अटकलों को दूर करना है।'

बता दें कि पिछले कुछ समय से लुकाशेंको के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। इस महीने की शुरुआत में, मास्को में विजय दिवस परेड के तुरंत बाद बेलारूस के राष्ट्रपति ने रूस छोड़ दिया था। वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ लंच में शामिल नहीं हुए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लुकाशेंको काफी थके हुए लग रहे थे और उनका दाहिना हाथ बैंडेज में था।

बाद में उन्होंने यह कहते हुए इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था, 'मैं मरने वाला नहीं हूं, दोस्तों। आपको आने वाले बहुत लंबे समय तक मेरे साथ संघर्ष करना होगा।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लुकाशेंको ने मई की शुरुआत में एक मीटिंग के दौरान यह भी कहा था कि वह सामान्य कोल्ड वायरस एडेनोवायरस से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा था, 'अगर कोई सोचता है कि मैं मरने जा रहा हूं, तो शांत हो जाओ।'

टॅग्स :Belarusव्लादिमीर पुतिनVladimir Putin
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?