लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने अपने नागरिकों को इजराइल की यात्रा के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:02 IST

Open in App

ढाका, 26 मई बांग्लादेश ने बुधवार को चेतावनी दी कि यदि कोई इजराइल जान का प्रयास करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांग्लादेश ने अबतक इस यहूदी राष्ट्र को मान्यता नहीं दी है।

बांग्लादेश में फलस्तीन के राजदूत युसूफ एस वाई रमदान को फलस्तीन के लोगों के वास्ते दवा उत्पाद सौंपने के बाद विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमेन ने संवाददताओं से कहा, ‘‘ हम (अपने रूख पर) बिल्कुल अडिग हैं।’’

फलस्तीन के प्रति बांग्लादेश ने एकजुटता दिखाते हुए ये दवाइयां दी हैं जिसे जॉर्डन के रास्ते फलस्तीन के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

मोमेन ने कहा कि आव्रजन अधिकारी उस किसी भी बांग्लादेशी पासपोर्ट धारक को तत्काल रोक देंगे जो इजराइल जाने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे (आव्रजन पुलिस) सालों से ऐसा कर रहे हैं। यदि कोई वहां (इजराइल) जाता है तो उसपर मुकदमा चलाया जाएगा।’’

मंत्री की इस चेतावनी से तीन दिन पहले बांग्लादेश ने पासपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय मानक बनाये रखने के लिए ‘इजराइल छोड़कर सभी देश’ वाला वाक्य हटा दिया था।

तब इजराइल ने बांग्लादेश के निर्णय का स्वागत किया और उससे उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने का आह्वान किया था।

हालांकि कुछ घंटे बाद मोमिन ने मीडिया से कहा कि इजराइल को लेकर बांग्लादेश का रूख नहीं बदला है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इजराइल को मान्यता नहीं देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर