लाइव न्यूज़ :

ऑस्‍ट्रेलिया की महिला सांसद ने संसद के अंदर यौन उत्‍पीड़न का लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- यह स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: June 15, 2023 15:49 IST

गुरुवार को निर्दलीय सांसद लिडिया थोर्प ने संसद को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। इस दौरान वह रो पड़ीं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने आरोप लगाया कि मुझे यहां सीढ़ी में घेर लिया गया, "अनुचित रूप से छुआ गया"थोर्प ने बुधवार को एक साथी सीनेटर पर उनका "यौन उत्पीड़न" करने का आरोप लगाया थालिडिया ने आरोप लगाया था कि उनके साथी सांसद डेविड वैन ने उनके साथ यौन उत्‍पीड़न किया

कैनबरा: ऑस्‍ट्रेलिया की महिला सांसद ने संसद के अंदर यौन उत्‍पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि यह पार्लियामेंट महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। गुरुवार को निर्दलीय सांसद लिडिया थोर्प ने संसद को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। इस दौरान वह रो पड़ीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे यहां सीढ़ी में घेर लिया गया। "अनुचित रूप से छुआ गया" और "शक्तिशाली पुरुष" द्वारा ऑफर दिया गया था। दरअसल, थोर्प ने बुधवार को एक साथी सीनेटर पर उनका "यौन उत्पीड़न" करने का आरोप लगाया था।

लिडिया ने आरोप लगाया था कि उनके साथी सांसद डेविड वैन ने उनके साथ यौन उत्‍पीड़न किया। हालांकि बाद में उन्‍हें संसद के प्रतिबंधों के डर से अपना बयान वापस लेना पड़ा था। लेकिन गुरुवार को, थोर्पे ने कंजरवेटिव डेविड वैन के खिलाफ अपने आरोपों पुनः दोहराया।

अपने संबोधन में उन्होंने सांसदों से कहा, मैं कार्यालय के दरवाजे से बाहर निकलने से डरती थी। मैं दरवाजा थोड़ा सा खोलती थी और बाहर निकलने से पहले जांच लेती थी कि रास्ता साफ है। उन्होंने कहा कि यह इस हद तक था कि जब भी मैं इस इमारत के अंदर आती थी तो मुझे किसी के साथ जाना पड़ता था। महिला सांसद ने कहा कि मुझे पता है कि ऐसे अन्य लोग हैं जिन्होंने समान चीजों का अनुभव किया है और अपने करियर के हित में आगे नहीं आए हैं। 

वहीं वैन ने गुरुवार को स्थानीय मीडिया को बताया कि उनपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। डेविड कंजरवेटिव लिबरल पार्टी के सांसद हैं। उन्‍होंने कहा कि इस आरोप से वह बहुत दुखी हैं। इस आरोप के बाद लिबरल पार्टी ने वान को सस्‍पेंड कर दिया है। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत