लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में पुलिस ने भारतीय नागरिक पर की फायरिंग, 32 वर्षीय शख्स की मौत पर भारत ने मांगा जवाब

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2023 09:57 IST

मृतक की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद (32) के रूप में हुई है, जो ब्रिजिंग वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय नागरिक की हत्यासिडनी पुलिस ने नागरिक को मारी गोली, मौत तमिलनाडु का रहने वाला था 32 वर्षीय मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा एक भारतीय नागरिक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि सिडनी रेलवे स्टेशन पर एक क्लीनर को कथित रूप से चाकू मारने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगा था, जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

मृतक की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद (32) के रूप में हुई है, जो ब्रिजिंग वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। मामला बेहद संगीन है। भारतीय नागरिक की विदेश में हत्या के कारण भारत सरकार ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुलिस द्वारा मारे गए शख्स की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वाणिज्य दूतावास ने कहा, "हमने औपचारिक रूप से विदेश मामलों और व्यापार, न्यू साउथ वेल्स कार्यालय के साथ-साथ राज्य पुलिस अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया है। 

गोली मारने के अलावा नहीं था कोई रास्ता 

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार के मुताबिक, अहमद ने 28 वर्षीय क्लीनर पर कथित तौर पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस के साथ अहमद की पांच बार बातचीत हुई थी, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के सहायक आयुक्त स्टुअर्ट स्मिथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अधिकारियों के पास कोई चारा नहीं था उन्हें जल्द ही एक्शन लेना था इसलिए अहमद को गोली मारी गई। 

अधिकारी ने कहा, "मैं इन अधिकारियों का पूरा समर्थन करता हूं। यह दर्दनाक है, हमारे पुलिस स्टेशनों के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटना है। हालांकि, गोली मारने के बाद घायल अहमद को फौरन अस्पताल ले जाया गया,जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाभारतSydneyहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत