लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने काबुल से 1600 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:04 IST

Open in App

कैनबरा, 24 अगस्त (एपी) ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री कैरन एंड्रयूज ने कहा कि करीब एक सप्ताह से 17 उड़ानों के जरिए ऑस्ट्रेलिया ने काबुल हवाईअड्डे से 1,600 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की है। एंड्रयूज ने मंगलवार को संसद में कहा, “ हमने अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों के साथ मिलकर यह अहम काम किया है।“काबुल हवाई अड्डे से सुरक्षित निकाले गए लोगों में ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के अलावा वे अफगान नागरिक भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों के दौरान ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ मिलकर काम किया। सुरक्षित लाए गए लोगों में अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह नहीं बताया है कि उसने कितने लोगों को अफगानिस्तान से निकालने की योजना बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इससे पहले कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने मिलकर सोमवार की रात को काबुल हवाई अड्डे से 650 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: पाकिस्तान की हार और तालिबान की खुशी

विश्वअफगानिस्तान: तालिबान ने बंद कराया महिलाओं का ब्यूटी पार्लर, अकेले काबूल में लटके 3,100 ब्यूटी सैलून पर ताले

विश्वअफगानिस्तान में होगी महिला अधिकारों पर चर्चा, तालिबान के साथ बातचीत के लिए ओआईसी भेजेगा विद्वानों की टीम

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत