लाइव न्यूज़ :

मलेरिया रोधी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस की प्रभावी दवा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा

By भाषा | Updated: July 29, 2020 21:56 IST

देश के अग्रणी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी की विश्वसनीयता को भी चुनौती दी। वहीं, फौसी ने कहा कि वह अपना काम करना जारी रखेंगे। कई अध्ययनों से निष्कर्ष निकला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोविड-19 का प्रभावी उपचार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देयूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने भी हाल में कोविड-19 के आपात उपचार में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति को वापस ले लिया था। कोविड-19 टीके के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए नॉर्थ कैरोलिना गए ट्रंप ने वहां से लौटने के बाद सिलसिलेवार ट्वीट किए।महामारी के उपचार में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का समर्थन किया।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस संक्रमण की प्रभावी दवा है।

उन्होंने देश के अग्रणी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी की विश्वसनीयता को भी चुनौती दी। वहीं, फौसी ने कहा कि वह अपना काम करना जारी रखेंगे। कई अध्ययनों से निष्कर्ष निकला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोविड-19 का प्रभावी उपचार नहीं है।

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने भी हाल में कोविड-19 के आपात उपचार में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति को वापस ले लिया था। कोविड-19 टीके के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए नॉर्थ कैरोलिना गए ट्रंप ने वहां से लौटने के बाद सिलसिलेवार ट्वीट किए और महामारी के उपचार में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का समर्थन किया।

ट्रंप ने एक ऐसा पोस्ट भी साझा किया जिसमें फौसी पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। व्हाइट हाउस कोरोना वायरस कार्यबल के अग्रणी सदस्य फौसी एबीसी के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ कार्यक्रम में दिखे और कहा कि वह मुद्दे पर एफडीए के साथ हैं तथा वह अपना काम करना जारी रखेंगे। 

अमेरिका में कोविड-19 टीके का अंतिम चरण का परीक्षण शुरू

अमेरिका में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ तथा मॉडर्ना इंक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का अंतिम चरण का परीक्षण शुरू हो गया है जिसमें लगभग 30 हजार अमेरिकी भाग ले रहे हैं। अंतिम चरण का परीक्षण अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को शुरू हुआ।

बिंघमटन, न्यूयॉर्क में टीका लगवाने वाली 36 वर्षीय नर्स मेलिसा हार्टिंग ने कहा, ‘‘मैं इसका हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। यह बहुत बड़ी चीज है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीमारी के उन्मूलन के लिए हमारी तरफ से यह प्रयास मेरे लिए महत्वपूर्ण है।’’ टीके के अंतिम चरण के परीक्षण के परिणाम आने में महीनों लगेंगे और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि परिणाम सकारात्मक ही होंगे। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस लगभग साढ़े छह लाख लोगों की जान ले चुका है।

अमेरिका में इससे लगभग डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई है। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने खुलासा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के निदेशक फ्रांसिस कोलिन्स ने अंतिम चरण के परीक्षण में सावन्नाह, जॉर्जिया में सुबह पौने सात बजे पहला टीका दिए जाने के बाद कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’ मॉडर्ना कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी स्टीफन बैंसेल ने कहा, ‘‘हम गति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हमारे लिए हर दिन मायने रखता है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो