लाइव न्यूज़ :

हवाई यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस कंपनी के जहाजों में मिल रही दरारें, 50 को किनारे लगाया गया

By भाषा | Updated: October 31, 2019 15:49 IST

ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन कंपनी क्वांटास ने हाल ही में एक विमान को परिचालन से बाहर कर दिया है और कहा कि वह 32 अन्य विमानों का तत्काल निरीक्षण करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन कंपनी क्वांटास ने हाल ही में एक विमान को परिचालन से बाहर कर दिया है और कहा कि वह 32 अन्य विमानों का तत्काल निरीक्षण करेगी।इससे पहले दक्षिण कोरिया के प्राधिकरणों ने कहा था कि अक्टूबर महीने की शुरुआत में नौ विमानों को दक्षिण कोरिया में खड़ा कर दिया गया था।

अमेरिकी कंपनी बोइंग ने कहा कि 737 एनजी विमान में दरार पाये जाने के बाद 50 के आसपास विमानों को खड़ा कर दिया गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन कंपनी क्वांटास ने हाल ही में एक विमान को परिचालन से बाहर कर दिया है और कहा कि वह 32 अन्य विमानों का तत्काल निरीक्षण करेगी।

इससे पहले दक्षिण कोरिया के प्राधिकरणों ने कहा था कि अक्टूबर महीने की शुरुआत में नौ विमानों को दक्षिण कोरिया में खड़ा कर दिया गया था।

बोइंग ने 737 एनजी विमान के एक हिस्से ' पिकेल फॉर्क ' में गड़बड़ी की जानकारी दी थी। यह हिस्सा फ्यूसलेज को विमान के पंख से जोड़ने का काम करता है। इसके चलते अमेरिकी नियामक एजेंसियों ने इस महीने की शुरुआत में विमानों के तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया था।

क्वांटास की घोषणा के बाद बोइंग के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को एएफपी को बताया कि 1,000 विमानों में से पांच प्रतिशत से भी कम विमानों में दरारें पाई गईं और उन्हें मरम्मत के लिए खड़ा किया गया है।

प्रवक्ता ने खड़े किए गए विमानों की ठीक - ठीक संख्या नहीं बतायी है। हालांकि, निरीक्षण वाले 1,000 विमानों का पांच प्रतिशत 50 के आसपास बैठता है।

टॅग्स :बोइंग 737 मैक्स विमानअमेरिकाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?