लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की भतीजी मीना के दुर्गा वाले ट्वीट पर हंगामा, माफी मांगने की मांग, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 20, 2020 14:50 IST

कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है और समुदाय ने इसके लिए मीना से माफी की मांग की है। पेशे से वकील और बाल पुस्तकों की लेखक 35 वर्षीय मीना ने अब वह ट्वीट हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआपने मां दुर्गा की जो तस्वीर साझा की जिसमें उनके चेहरे पर दूसरा चेहरा लगाया गया है।हिंदू अमेरिकी समुदाय के इस प्रतिनिधि संगठन ने धर्म से संबंधित तस्वीरों के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।हिंदू अमेरिकन पोलिटीकल एक्शन कमेटी के ऋषि भूतड़ा ने कहा कि ‘‘अपमानजनक’’ तस्वीर मीना हैरिस ने नहीं बनाई।

वाशिंगटनः अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस द्वारा ट्वीट की गई एक तस्वीर को लेकर अमेरिका में हिंदू समुदाय के बीच नाराजगी है।

 

तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है और समुदाय ने इसके लिए मीना से माफी की मांग की है। पेशे से वकील और बाल पुस्तकों की लेखक 35 वर्षीय मीना ने अब वह ट्वीट हटा दिया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के सुहाग ए शुक्ला ने एक ट्वीट किया, ‘‘आपने मां दुर्गा की जो तस्वीर साझा की जिसमें उनके चेहरे पर दूसरा चेहरा लगाया गया है उससे दुनियाभर में हिंदू समुदाय के अनेक लोग व्यथित हैं।’’

हिंदू अमेरिकी समुदाय के इस प्रतिनिधि संगठन ने धर्म से संबंधित तस्वीरों के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हिंदू अमेरिकन पोलिटीकल एक्शन कमेटी के ऋषि भूतड़ा ने कहा कि ‘‘अपमानजनक’’ तस्वीर मीना हैरिस ने नहीं बनाई और उनके ट्वीट करने से पहले यह तस्वीर वॉट्एसप पर चल रही थी।

भूतड़ा ने कहा कि बाइडेन के अभियान ने उन्हें इस बात की पुष्टि की है कि तस्वीर उनकी तरफ से नहीं बनाई गई है। अमेरिकन हिंदूज अगेंस्ट डिफेमेशन के अजय शाह ने एक वक्तव्य में कहा कि तस्वीर अपमानजनक है और इससे धार्मिक समुदाय में नाराजगी है। तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है जो महिषासुर के तौर पर पेश किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संहार कर रही हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटनकमला हैरिसजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत