लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने हांगकांग मामले में चीन पर किया प्रहार, कहा-"हिरासत शिविरों में मानवाधिकारों का हो रही है घोर उल्लंघन"  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 10:38 IST

चीन सरकार ने अशांत शिनजियांग प्रांत में मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को ‘‘क्रूरता से हिरासत शिविरों में बंद कर रखा है और वह उनका सुनियोजित तरीके से दमन’’ कर रही है। पोम्पिओ ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी हिरासत शिविरों में मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन कर रही है। विदेश मंत्रालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पोम्पिओ ने कहा कि दुनियाभर के देश अब यह जान रहे हैं कि चीन में क्या हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने हांगकांग के लोगों को दी जिला परिषद चुनाव शंतिपूर्ण संपन्न होने पर बधाई।हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों ने शहर की 452 सदस्यीय 18 जिला परिषदों में भारी जीत दर्ज कर शानदार बहुमत हासिल किया।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि हाल में लीक हुए दस्तावेजों से पता चला है कि चीन सरकार ने अशांत शिनजियांग प्रांत में मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को ‘‘क्रूरता से हिरासत शिविरों में बंद कर रखा है और वह उनका सुनियोजित तरीके से दमन’’ कर रही है। पोम्पिओ ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी हिरासत शिविरों में मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन कर रही है। विदेश मंत्रालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पोम्पिओ ने कहा कि दुनियाभर के देश अब यह जान रहे हैं कि चीन में क्या हो रहा है।

ये देश शिनजियांग में लोगों के लिए मानवाधिकारों के हालात में सुधार करने के वास्ते अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पोम्पिओ ने चीन सरकार से उन सभी लोगों को फौरन रिहा करने का आह्वान किया जिन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया और साथ ही उससे अपनी कठोर नीतियों को भी खत्म करने को कहा है जिससे शिनजियांग में उसके अपने ही नागरिक भयभीत हैं।

उन्होंने कहा कि चीन की सरकार ने ईसाइयों, तिब्बतियों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों का भी दमन किया। पोम्पिओ ने कहा, ‘‘हमने हाल फिलहाल में जारी हुए ‘शिनजियांग पेपर्स’ देखे हैं। इनमें चीन सरकार की शिनजियांग में उइगरों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों को क्रूर ढंग से हिरासत में लेने और उनके सुनियोजित दमन के बारे में जानकारी दी गई है।’’ उन्होंने कहा कि ये रिपोर्टें इस बात का सबूत है कि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन कर रही है। 

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस सप्ताहांत हांगकांग में जिला परिषद चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के लिए वहां के लोगों को बधाई दी। पोम्पियो ने संवाददाताओं से कहा,“ हम हांगकांग के लोगों को 24 नवंबर को संपन्न हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण जिला परिषद चुनाव के लिए बधाई देते हैं।” हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों ने शहर की 452 सदस्यीय 18 जिला परिषदों में भारी जीत दर्ज कर शानदार बहुमत हासिल किया।

इन सीटों पर चीन समर्थकों का दबदबा था। इस अर्ध-स्वायत्त शहर में कई विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए मतदान के परिणामों ने सभी को चौंका दिया है। पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका हांगकांग में मौलिक स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्य और “एक देश, दो प्रणाली” व्यवस्था का समर्थन करता है। 

टॅग्स :अमेरिकाहॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा