लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: वीडियो में नौ वर्षीय बच्ची पर ‘पेपर स्प्रे’ करते दिखे रोचेस्टर के पुलिस अधिकारी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 09:36 IST

Open in App

रोचेस्टर (अमेरिका) एक फरवरी (एपी) रोचेस्टर पुलिस ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के ‘बॉडी कैमरा’ के दो वीडियो जारी किए हैं, जिसमें अधिकारी नौ वर्षीय एक बच्ची को काबू में करने के लिए कुछ स्प्रे करते नजर आ रहे हैं और बच्ची के हाथ भी बंधे हैं।

पुलिस का कहना है कि वह ‘पेपर स्प्रे’ था।

‘डेमोक्रेट एंड क्रॉनिकल’ की खबर के अनुसार रोचेस्टर की मेयर लवली वॉरेन ने ‘‘शुक्रवार को हुए इस हादसे की पीड़ित बच्ची’’ को लेकर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी भी 10 साल की एक बेटी है.... एक मां के तौर पर यह वीडियो आप कभी नहीं देखना चाहेंगे।’’

खबर के अनुसार शुक्रवार को ‘‘पारिवारिक विवाद’’ की खबर मिलने के बाद कुल नौ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। अपने पिता से अलग करने की कोशिश करते समय बच्ची की वीडियो में चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है।

उप पुलिस प्रमुख आंद्रे एंडरसन ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन बच्ची को आत्मघाती बताया।

उन्होंन कहा, ‘‘ वह खुद को मारना चाहती थी और वह अपनी मां की भी हत्या करनी चाहती थी।’’

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उसे गश्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की लेकिन उसने उन्हें लात मारनी शुरू कर थी।

पुलिस विभाग ने बताया कि बच्ची को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई ‘‘आवश्यक’’ थी।

उसने कहा कि ‘‘ नाबालिग की सुरक्षा और अभिभावक के अनुरोध के बाद’’ बच्ची के हाथ बांधे गए थे और एम्बुलेंस आने तक उसे पुलिस के वाहन में बैठाया गया था।

पुलिस प्रमुख सिनथिया हैरिएट सुलिवन ने रविवार को बताया कि बच्ची पर ‘पेपर स्प्रे’ छिड़का गया था। हालांकि उन्होंने अधिकारियों की इस कारवाई का बचाव नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां खड़े होकर यह नहीं कहने वाली कि नौ साल की बच्ची पर पेपर स्प्रे करना ठीक था.. क्योंकि ऐसा नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक विभाग के तौर पर जो हम हैं, यह उसको प्रदर्शित नहीं करता और हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि ऐसा दोबारा ना हो।’’

पुलिस ने बताया कि बच्ची को बाद में ‘रोचेस्टर जनरल हॉस्पिटल’ ले जाया गया। ‘‘उसका वहां इलाज किया गया’’ और बाद में उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।

रोचेस्टर पुलिस विभाग पिछले साल डेनियल प्रूड के मामले में भी सवालों के घेरे में आ गया था, जब उसके कुछ अधिकारियों ने प्रूड के सिर को किसी कपड़े से ढक उसका मुंह फुटपाथ में दबा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल