लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के संबंध में भारत को मदद देने के बारे में विचार कर रहा है अमेरिका: फाउची

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 अप्रैल (एपी) कोविड-19 महामारी को लेकर बाइडन प्रशासन के शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकार ने कहा कि अमेरिका सक्रियता के साथ भारत को मदद देने के रास्ते तलाश रहा है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

डॉक्टर एंथनी फाउची ने 'एबीसी' के कार्यक्रम ''दिस वीक'' में कहा कि कई कदमों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें ऑक्सीजन भेजना, कोविड-19 जांच में सहयोग देना और दवाएं तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भेजना शामिल है।

भारत में कोविड-19 के प्रकोप के चलते राष्ट्रपति जो बाइडन पर दूसरे देशों को टीके प्रदान करने का दबाव बढ़ गया है। बाइडन ने कहा है कि अमेरिका तब तक ऐसा नहीं कर सकता जब तक उसके पास खुद के इस्तेमाल के लिये पर्याप्त मात्रा में टीके न हों।

फाउची ने रविवार को कहा कि अमेरिका इस बात की समीक्षा करेगा कि किस तरह टीकों की आपूर्ति बढ़ाने में भारत की मदद की जाए। इनमें टीके भेजना या उन्हें बनाने में मदद करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा