लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अफगानिस्तान से 24 घंटे में 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 अगस्त (एपी) अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अपने नागरिकों और सहयोगियों का सुरक्षित निकालने का मिशन शुरू किए जाने के बाद से मंगलवार को सर्वाधिक लोगों को विमानों की मदद से बाहर निकाला। वहीं, दूसरी ओर तालिबान ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही लोगों को बाहर निकालने के काम पर रोक लगा सकता है। व्हाइट हाउस ने कहा कि मंगलवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में लगभग 21,600 लोगों को तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान से बाहर निकाला। इससे एक दिन पहले लगभग 16,000 लोगों को निकाला गया था। इस बीच, अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स तालिबान के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व से मिलने सोमवार को गुपचुप रूप से काबुल पहुंचे। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा कि इतनी तेज गति से लोगों को युद्धग्रस्त देश से बाहर निकालने का काम आंशिक तौर पर तालिबान के साथ समन्वय की वजह से संभव हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा कि तालिबान के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि अंतत: यह केवल बाइडन का निर्णय होगा कि सेना के नेतृत्व में चल रहे लोगों को बाहर निकालने के काम को 31 अगस्त के बाद जारी रखा जाए या नहीं। बाइडन ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए 31 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत