लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से ऐसे मुंह नहीं मोड़ सकता अमेरिका : चीन

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:47 IST

Open in App

बीजिंग, 23 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान को लेकर चीन ने एक बार भी अमेरिका की कटु आलोचना करते हुए कहा कि वह युद्ध से जर्जर देश से इस तरह मुंह नहीं मोड़ सकता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को कहा, ‘‘अमेरिका इस सबकी जड़ है और अफगानिस्तान मामले में सबसे बड़ा बाहरी कारक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसे (अपनी जिम्मेदारियों से) नहीं भाग सकता।’’ उन्होंने अमेरिका से स्थिरता बनाए रखने, अफरा-तफरी मचने से रोकने और अफगानिस्तान के पुन:निर्माण में मदद करने को कहा। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि अमेरिका अपनी कथनी करनी में फर्क नहीं करेगा, अफगानिस्तान पर अपनी जिम्मेदारी समझेगा और विकास, पुन:निर्माण तथा मानवीय सहायता के संदर्भ में अफगानिस्तान के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाएगा।’’ चीन ने युद्ध प्रभावित देश के पुन:निर्माण के लिए तालिबान सहित सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत