लाइव न्यूज़ :

'अफसोस है...वैक्सीन नहीं ले सका', कोरोना से मौत से चंद मिनट पहले 40 साल के शख्स ने परिवार को भेजा दर्दनाक मैसेज

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2022 15:45 IST

अमेरिका में एक शख्स ने मौत से कुछ मिनट पहले अपने परिवार वालों को मैसेज भेजकर अफसोस जताया कि उसने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली। शख्स की उम्र 40 साल थी और वह वैक्सीन लेने के खिलाफ था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के लॉस एंजेलिस के 40 साल के शख्स ने मौत से पहले परिवार को भेजा मैसेज।शख्स ने मैसेज भेजकर अफसोस जताया कि उसने कोविड की वैक्सीन नहीं ली और इसलिए ऐसी हालत में पहुंचा।शख्स का नाम क्रिस्टियान काबरेरा है और उसका तीन साल का एक बच्चा था।

लॉस एंजेलिस: दुनिया भर में कोरोना से जुड़ी कई दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आई हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला अमेरिका के लॉस एंजेलिस से आया है जहां 40 साल के एक शख्स ने मरने से चंद मिनट पहले अपने परिवार के सदस्यों को मैसज किया और अफसोस जताया कि उसने कोविड की वैक्सीन नहीं ली। शख्स का नाम क्रिस्टियान काबरेरा है और उनका निधन पिछले हफ्ते हुआ।

क्रिस्टियान तीन साल के एक बच्चे के पिता थे और मौत से कुछ मिनट पहले वे टीका नहीं लेने पर काफी अफसोस जता रहे थे। कोरोना संक्रमण  से उनका स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि चाहकर भी डॉक्टर उनकी जान बचाने में नाकाम साबित हुए।

क्रिस्टियान के भाई ने सुनाई दर्दनाक कहानी

क्रिस्टियान के भाई गिनो ने यह पूरी कहानी फॉक्स-11 को बताई। भाई ने बताया कि क्रिस्टियान ने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली थी और हमेशा कहते थे कि वे बीमार नहीं पड़ेंगे। भाई के अनुसार क्रिस्टियान को विज्ञान में भरोसा नहीं था।

हालांकि मौत से एक रात पहले क्रिस्टियान ने अफसोस वाला मैसेज भेजा। वे शेरमान ओक अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने मैसेज किया, 'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। मुझे अब अफसोस हो रहा है कि मैंने टीका नहीं लिया। अगर मैंने ये लिया होता तो आज मेरी जिंदगी बच जाती।'

क्रिस्टियान की मौत 22 जनवरी को कोरोना से हो गई। वे कोरोना से क्रिसमस के आसपास संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद उनके दोनों फेफेड़े निमोनिया से ग्रस्त हो गए थे और उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी रूम में रखा गया था।

बता दें कि अमेरिका कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। देश में करीब 9 लाख लोगों की मौत कोरोना से अब तक हो चुकी है। ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से अमेरिका में हाल में मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ हैं। यहां रोजाना लाखों नए केस सामने आ रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं