लाइव न्यूज़ :

टाइटैनिक का मलबा देखने गए सभी पांच लोगों की मौत, मानवरहित रोबोट ने खोज निकाले लापता हुए पनडुब्बी के टुकड़े

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2023 09:16 IST

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गहरे समुद्र में गयी पनडुब्बी के नष्ट हो जाने के प्रमाण सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसमें सवार सभी पांच लोगों की भी मौत हो गई है।

Open in App

बोस्टन: टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए गयी एक पनडुब्बी 'टाइटन' के पायलट और उसमें सवार अन्य चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि पनडुब्बी में केटास्ट्रोफिक इम्पलोजन (catastrophic implosion, एक विस्फोट) की वजह से सभी पांच लोगों की जान गई होगी। उन्होंने पनडुब्बी का मलबा खोजे जाने की भी बात कही है। दरअसल, ओशनगेट एक्सपीडिशन नामक कंपनी का यह अभियान था, जिसके तहत सभी समुद्र में जाकर टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे।

रोबोट ने खोज निकाला पनडुब्बी का मलबा 

अधिकारियों के अनुसार पनडुब्बी का टेल कोन और अन्य मलबा उत्तरी अटलांटिक महासागर की गहराई में डूबे हुए टाइटैनिक जहाज से लगभग 1,600 फीट की दूरी पर मिला। इसे एक रिमोट ऑपरेटेड वेहिकल (रोबोट) की मदद से खोज निकाला गया।

अमेरिकी नौसेना के बचाव संचालन और महासागर इंजीनियरिंग के निदेशक पॉल हैंकिन्स के अनुसार, 'रिमोट से संचालित वाहन को टाइटन पनडुब्बी से मलबे के पांच अलग-अलग प्रमुख टुकड़े मिले।' उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के शुरू में पानी के अंदर पता लगाई गई अज्ञात आवाज और जहां मलबा पाया गया है, उसके बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

18 जून से लापतता था पनडुब्बी

18 जून को OceanGate कंपनी की यह पनडुब्बी सफर पर निकली थी। हालांकि, पानी में उतरने के शुरुआती 2 घंटों में ही इससे संपर्क टूट गया था। इसके बाद से इसकी खोज जारी थी। टाइटैनिक के मलबे तक पहुंचने, वहां घूमने और फिर वापस आने तक में करीब आठ घंटों का समय लगता है। इसमें दो घंटे टाइटैनिक के मलबे के पास तक जाने और आने में खर्च होते हैं। वहीं करीब चार घंटे टाइटैनिक के मलबे के आसपास का नजारा देखने में लग जाते हैं।

कंपनी ने बताया था कि इस पनडुब्बी में 96 घंटे का ऑक्सिजन था। ऐसे में ऑक्सीजन उपलब्धता की 96 घंटे की महत्वपूर्ण समय सीमा भी गुरुवार को पार हो गई थी। उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर पनडुब्बी के रवाना होते समय चालक दल के पास केवल चार दिन के लिए ही ऑक्सीजन थी। विशेषज्ञों ने अनुमान जताया था कि यदि पनडुब्बी में सवार लोग ऑक्सीजन संरक्षित करने के उपाय करते हैं तो यह समय सीमा बढ़ सकती है।

कौन-कौन थे पनडुब्बी में सवार?

इसमें सवार सभी लोग जाने-माने अरबपति थे। इसमें सवार यात्रियों में ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग, पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज था। अप्रैल 1912 में अटलांटिक महासागर में अपनी पहली यात्रा पर रवाना होने के चार दिन बाद यह एक हिम शैल से टकराने के बाद डूब गया था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं