लाइव न्यूज़ :

म्यांमार में सेना ने आम लोगों पर गिराए बम, कई बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Published: April 12, 2023 8:23 AM

म्यांमार में सेना की ओर से किए गए एक हवाई हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों की संख्या 100 से अधिक है। इसमें करीब 30 बच्चे भी शामिल हैं।

Open in App

यंगून: म्यांमार की सेना ने एक गांव में एयर स्ट्राइक कर 100 अधिक लोगों को मार दिया है। यह हमला तब किया गया जब सेना के शासन का विरोध करने वालों की ओर से गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। न्यूज एजेंसी असोसिएट प्रेस के अनुसार एक लोकतंत्र समर्थक और स्वतंत्र मीडिया समूह के सदस्य और प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी है। म्यांमार में सेना ने 2021 में आंग सान सू ची की सरकार का तख्तापलट कर दिया था और तब से वहां शासन में है।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मंगलवार को म्यांमार की सेना के हवाई हमले में मारे गए 100 से अधिक लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। म्यांमार में सेना अपने शासन के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबावे के लिए तेजी से हवाई हमलों का इस्तेमाल कर रही है। अनुमान है कि फरवरी 2021 में तख्तापलट के बाद से 3000 से अधिक नागरिक सेना द्वारा मारे गए हैं। 

इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने सागैंग में सामुदायिक हॉल पर कथित हवाई हमलों को भयावह बताया। वोल्कर तुर्क ने कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूली बच्चे डांस कर रहे थे, साथ ही अन्य नागरिक भी पीड़ितों में शामिल हैं।' 

सागैंग के गांव में हमला, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

सागैंग क्षेत्र में किए गए हवाई हमले में मरने वालों में कम से कम 30 बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक आपातकालीन कार्यकर्ता और शैडो नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट के एक सदस्य ने यह बात कही। म्यांमार में सेना के शासन के बीच शैडो नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट खुद को म्यांमार की असल सरकार बताती है। बहरहाल, हमले में मारे गए लोगों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

दक्षिणी सागैंग क्षेत्र के पाजिगी गांव में हमले के बाद काम कर रहे बचावकर्मियों ने बताया कि एक सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर से बमबारी के बाद वहां का मंजर हैरान करने वाला और भयावह हो गया। शवों के हिस्से क्षत-विक्षत हाल में फैले हुए थे। सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें दर्जनों जले हुए शव दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में जली हुई इमारत, जली हुई मोटरसाइकिलें और विस्तृत क्षेत्र में बिखरा हुआ मलबा दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :म्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतखतरे में है भारत की बहुसंख्यक हिंदू आबादी? जनसंख्या में रिकॉर्ड 7.82% की गिरावट, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी में वृद्धि

भारतभारत ने म्यामांर सीमा पर 'मुक्त आवाजाही' को तत्काल प्रभाव से बंद किया, गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने लिए उठाया बड़ा कदम

विश्व'तत्काल छोड़ें म्यांमार का रखाइन प्रांत', बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को दी सलाह

भारतब्लॉग: म्यांमार सीमा पर केंद्रीय बलों की बढ़ती मुश्किलें

भारत"मिजोरम सरकार म्यांमार से आन वाले शरणार्थियों को सहायता देती रहेगी", मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वराष्ट्रपति रायसी की मौत के कारण ईरान में क्यों है आतिशबाजी और जश्न का माहौल?

विश्वIsrael–Hamas war: बेंजामिन नेतन्याहू और हमास नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग, जानें मामला

विश्वEbrahim Raisi Death: क्या ईरान के राष्ट्रपति की हुई हत्या? सोशल मीडिया पर इज़राइल की भूमिका पर संदेह है, अधिकारियों ने स्पष्ट किया

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने जीता संसदीय विश्वास मत , 18 महीने में चौथी बार हुआ ऐसा

विश्वSouth African Parliamentary Elections: पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को झटका, संसदीय चुनाव में खड़े होने की इजाजत नहीं, कोर्ट ने कसी नकेल