लाइव न्यूज़ :

पूर्व अफगान वित्त मंत्री खालिद पयेंडा अमेरिका में चला रहे टैक्सी, देश की संसद में पेश कर चुके हैं 6 अरब डॉलर का बजट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2022 15:43 IST

अफगानिस्तान की संसद में 6 बिलियन डॉलर का बजट पेश कर चुके पूर्व वित्त मंत्री खालिद पयेंडा अब अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बतौर उबर ड्राइवर काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री अशरफ गनी के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण खालिद पयेंडा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया थाअफगान सरकार द्वारा गिरफ्तार किए जाने के डर से उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ दिया था

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में अफगानिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री खालिद पयेंडा (Khalid Payenda) अब अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए बतौर उबर ड्राइवर काम कर रहे हैं। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे से पहले पयेंडा देश की संसद में 6 बिलियन डॉलर का बजट पेश कर चुके हैं। प्रधानमंत्री अशरफ गनी के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण तालिबान द्वारा राजधानी शहर पर नियंत्रण करने से एक हफ्ते पहले पायेंडा ने देश के वित्त मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

इस विषय में उन्होंने 10 अगस्त को ट्वीट करते हुए लिखा था, "आज मैंने कार्यवाहक वित्त मंत्री के रूप में पद छोड़ दिया। वित्त मंत्रालय का नेतृत्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान था, लेकिन व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में शामिल होने के लिए पद छोड़ने का समय आ गया था।" अफगान सरकार द्वारा गिरफ्तार किए जाने के डर से उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ दिया था और वह अमेरिका में अपने परिवार में शामिल हो गए थे। 

वहीं, द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, खालिद पयेंडा ने बताया कि वो कैब ड्राइव करके छह घंटे के काम के लिए 150 डॉलर से थोड़ा ज्यादा कमा लेते हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि उनके लिए अफगानिस्तान से अमेरिका आना थोड़ा एडजस्टमेंट करने जैसा था, लेकिन वह अपने परिवार की मदद करने में सक्षम होने के अवसर के लिए आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति के लिए अमेरिका को दोषी मानते हैं, क्योंकि अमेरिकी सैनिकों की वापसी ने ही तालिबान को सत्ता संभालने की अनुमति दी थी।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाAshraf Ghani
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत