लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: आत्मघाती हमले में सिखों-हिंदूओं की मौत, सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह ने दिया ये रिएक्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 1, 2018 23:07 IST

अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित एक शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। इनमें कई सिख लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी। हिंसा की इस ताजा घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 

Open in App

जलालाबाद (अफगानिस्तान), 1 जुलाई। अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित एक शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। इनमें कई सिख लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी। हिंसा की इस ताजा घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। गवर्नर के प्रवक्ता अतुल्लाह खोगयानी ने एएफपी को बताया कि यह हमला प्रांत के गवर्नर के परिसर से कुछ ही सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बाजार में हुआ है , जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी बैठक कर रहे थे। उन्होंने एएफपी को बताया कि 19 मृतकों में से 12 सिख और हिंदू हैं। 20 अन्य लोग घायल भी हो गये।

इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि, अफगान राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सिखों और अन्य लोगों के प्रतिनिधिमंडल पर आईएसआई द्वारा घातक हमला किया गया। विश्व समुदाय से खतरे को खत्म करने के लिए आतंकवादी और बुरी शक्तियों के खिलाफ वैश्विक समुदाय को एक आवाज में उछाल देनी होगी। मेरी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाएगी। अस्पताल में चारों तरफ शोक का माहौल है। प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक नजीबुल्लाह कामवाल ने 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की , जिनमें ज्यादातर सिख हैं। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले में किसे निशाना बनाया गया था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने पुष्टि की कि एक आत्मघाती हमलावर ने हमले को अंजाम दिया। इस अशांत प्रांत में हाल के दिनों में कई घातक हमले हुए हैं। गनी के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति अभी भी नंगरहार में ही हैं लेकिन उनके लिए खतरे जैसी कोई बात नहीं है।गनी इस अशांत प्रांत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत आज सुबह एक अस्पताल का उद्घाटन करने जलालाबाद पहुंचे थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले गनी ने सरकार द्वारा लागू संघर्षविराम की समाप्ति के बाद अफगान सुरक्षा बलों को तालिबान के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का निर्देश दिया था। एएफपी कृष्ण उमा उमा 0107 2240 जलालाबाद

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारतPunjab: एक ही दिन में 2 ब्लास्ट; अमृतसर से लेकर जालंधर तक सिलसिलेवार धमाके, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत