लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः डटकर लड़ेंगे, 20 वर्षों की उपलब्धि को बेकार नहीं जाने देंगे, तालिबानी हमले के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी बोले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 14, 2021 16:28 IST

विद्रोहियों ने अधिकांश उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है और काबुल से लगभग 11 किलोमीटर (7 मील) दक्षिण में सरकारी बलों से जूझ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 20 साल पहले 9/11 के हमलों के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया था। विद्रोहियों ने शनिवार तड़के चौतरफा हमला किया।गनी की अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति बुधवार को उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में थी।

काबुलः अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि वह 20 वर्षों की उपलब्धि को बेकार नहीं जाने देंगे और कहा कि तालिबान के हमले के बीच ‘परामर्श’ जारी है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। हाल के दिनों में तालिबान द्वारा प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा जमाए जाने के बाद से यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है। गनी की अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति बुधवार को उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में थी, जहां विद्रोहियों ने शनिवार तड़के चौतरफा हमला किया।

तालिबान ने उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया है, और अब वे राजधानी काबुल से सिर्फ 11 किलोमीटर दक्षिण में सरकारी बलों से जंग कर रहे हैं। तालिबान के आक्रमण में तेजी तब आई है जब तीन हफ्ते से भी कम समय में अमेरिका देश में चले 20 वर्षों के युद्ध के बाद अपनी अंतिम सैन्य टुकड़ी को वापस बुलाने वाला है। गनी और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सरकार में अन्य शीर्ष अधिकारी चरमपंथियों द्वारा हाल में किए गए कब्जे पर चुप्पी साध रहे हैं।

तालिबान ने सभी लोगार पर कब्जा कर लिया और उसके प्रांतीय अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। तालिबान राजधानी काबुल से सिर्फ 11 किलोमीटर (7 मील) दक्षिण में चार अयाब जिले में पहुंच गया है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनीर अहमद फरहाद के अनुसार, तालिबान ने उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ पर भी कई दिशाओं से हमला किया, इसके बाहरी इलाके में भारी लड़ाई शुरू कर दी। 

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!