लाइव न्यूज़ :

तालिबान का फरमान, कहा- कोई अफगानी काबुल एयरपोर्ट न जाए, सरकारी महिला कर्मचारियों को घर पर रहने के निर्देश

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 25, 2021 09:01 IST

तालिबान ने अफगानिस्तान के लोगों को काबुल एयरपोर्ट की ओर जाने से मना कर दिया है और कहा कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसा कहा जा रहा है । साथ ही अमेरिकी सैनिकों को 31 अगस्त तक देश छोड़ने को कहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल एयरपोर्ट पर स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए तालिबान का फरमानतालिबान ने कहा- कोई अफगानी काबुल एयरपोर्ट की ओर नहीं जा सकता हैतालिबान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को घर पर रहने को कहा

काबुल : तालिबान ने मंगलवार को घोषणा की कि वह पंजशीर में शांति से समस्या का हल करना चाहता है और अफगानिस्तान के नागरिकों को अब काबुल हवाई अड्डे पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी । काबुल हवाई अड्डे पर जमा हो रही भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने और सुरक्षा के लिहाज से , अफगान नागरिकों को अब हवाई अड्डे पर जाने की अनुमति नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने घोषणा की कि अभी तक केवल विदेशियों को हवाई अड्डे पर जाने की अनुमति है।

जनजीवन सामान्य हो रहा है : तालिबान

तालिबान नेता ने दावा किया कि अफगानिस्तान में अब जनजीवन सामान्य हो रहा है लेकिन काबुल हवाईअड्डे पर अव्यवस्था एक समस्या बनी हुई है । तालिबान नेताओं ने बार-बार पूर्ण माफी का आश्वासन दिया है और यह भी कहा है कि महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

महिला सरकारी कर्मचारियों को काम पर जाने की इजाजत नहीं 

हालांकि तालिबान के ये दावे कितने सही इस बात का पता इससे लगाया जा सकता है कि एएफपी ने बताया कि तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार की महिला कर्मचारियों को तब तक घरों में रहने के लिए कहा है, जब तक सुरक्षा उपाय अनुमति नहीं देते ।  

मुजाहिद ने फिर से दोहराते हुए कहा कि अमेरिकी सैनिकों को 31 अगस्त, 2021 तक देश से पूरी तरह से हटना होगा और अमेरिका को अफगान कुलीन वर्ग को देश छोड़ने के लिए नहीं उकसना चाहिए । तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंजशीर समस्या के समाधान के लिए बातचीत चल रही है । 

पंजशीर पर शांति से समाधान चाहते हैं : मुजाहिद

“इस्लामिक अमीरात ने घोषणा की है कि अफगानिस्तान में युद्ध खत्म हो गया है । उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि एक भी गोली चले । जिन्हें कुछ रिजर्वेशन हैं, हम उनसे बात कर रहे हैं। एक प्रतिशत का मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान केवल समस्याओं से होता है।'

मुजाहिद ने जोर देकर कहा कि युद्धग्रस्त देश से अमेरिका की वापसी के बाद कथित तौर पर कब्जा करने वाले समूह द्वारा घर-घर तलाशी नहीं की गई। साथ ही उन्हें सीआईए और तालिबान के बीच हुई गुप्त बैठक के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है । 

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही हालात बिगड़ते जा रहे हैं । देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं और उपराष्ट्रपति ने स्वयं को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है । हालांकि तालिबान देश में सबकुछ ठीक बता रहा है लेकिन वहां से आ रही रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बता रही है ।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत