लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में स्कूलों में मास्क पहनने के आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: August 19, 2021 10:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने शिक्षा मंत्री को उन राज्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की संभावनाएं तलाशने का आदेश दिया है जिन्होंने छात्रों को कोविड-19 से बचाने के लिए स्कूलों में मास्क लगाने और अन्य जन स्वास्थ्य संबंधी उपायों का पालन नहीं किया। बाइडन के बुधवार को दिए इस आदेश के जवाब में शिक्षा विभाग ने फ्लोरिडा, टेक्सास, आयोवा और रिपब्लिकन नेताओं के नेतृत्व वाले अन्य राज्यों में नीतियों से लड़ने के लिए अपने असैन्य अधिकारों का इस्तेमाल करने की संभावना जतायी है। इन राज्यों ने निजी स्कूलों में कक्षाओं में मास्क लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिक्षा मंत्री माइगेल कोर्डोना को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छात्रों की रक्षा करने में नाकाम रहने वाले राज्यों के खिलाफ ‘‘सभी उपलब्ध हथकंड़ों का आकलन’’ करने को कहा है। इस बीच बाइडन ने बुधवार को घोषणा की कि नर्सिंग होम को संघीय मेडिकेयर और मेडिकेड निधि हासिल करने के लिए अपने कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप किसी नर्सिंग होम में जाते हैं, वहां रहते या काम करते हैं, तो आपको टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों से कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा नहीं होना चाहिए।’’ संघीय आंकड़ों के अनुसार, नर्सिंग होम के हजारों कर्मियों ने कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

भारतइन सरकारी स्कीम से फ्री मिलेगी एजुकेशन, नहीं भरनी होगी कोई फीस; जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत