लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के चांसलर पद के लिए चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:35 IST

Open in App

बर्लिन, 26 सितंबर (एपी) जर्मनी के संसदीय चुनावों में मध्य-वामपंथी दल सोशल डेमोक्रेट्स और निवर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी मध्य-दक्षिणपंथी दल यूनियन ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यह चुनाव निर्धारित करेगा कि देश में सर्वोच्च पद पर 16 साल तक रहीं चांसलर एंजेला मर्केल का स्थान कौन लेगा।

‘एआरडी’ टेलीविजन पर एक एक्जिट पोल में बताया गया कि मतदाताओं ने दोनों दलों को 25 - 25 फीसदी मत दिए हैं। यूनियन ब्लॉक की ओर से आर्मिन लास्केट चांसलर पद की दौड़ में हैं, वहीं सोशल डेमोक्रेट्स की ओर से निवर्तमान वित्त मंत्री एवं वाइस चांसलर ओलाफ शोल्ज़ उम्मीदवार हैं।

‘जेडडीएफ’ टेलीविजन पर एक अन्य एक्जिट पोल में दिखाया गया कि सोशल डेमोक्रेट्स 26 फीसदी मत पाकर यूनियन ब्लॉक से आगे हैं, जिसे 24 फीसदी मत मिले हैं। दोनों चैनलों ने पर्यावरण प्रेमी ग्रीन्स को तीसरे स्थान पर रखा है, जिन्हें करीब 15 फीसदी मत मिले हैं।

चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है और अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो यह यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के लिए एक लंबी एवं जटिल प्रक्रिया होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला