लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में करीब एक सदी पुरानी हिंदू देवी की चांदी की प्रतिमा चोरी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:50 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, दो जून दक्षिण अफ्रीका के एक मंदिर से हिंदू देवी शक्ति की करीब एक सदी पुरानी चांदी की प्रतिमा चोरी हो गई है जिसे भारत से आए गिरमिटिया मजदूर अपने साथ लाए थे। प्रतिमा के साथ-साथ मंदिर का अन्य सामान भी चोरी हुआ है। समुदाय के लोग ऐतिहासिक प्रतिमा के चोरी होने से दुखी हैं।

डरबन में बसे भारतीय उपनगर इसिपिंगो हिल्स स्थित अरुप्ता मंदिर से चोरी गए सामान में ठोस चांदी से बनी प्रतिमा भी है। इसी शहर में 1860 में पहली बार गिरमिटिया भारतीय मजदूर नाव से उतरे थे।

मंदिर की न्यासी उमेला मूडले ने बताया कि उनके दादा मुरुगसा कूपसामी नायकर इस प्रतिमा को शुरुआत में डरबन के अन्य उपनगर चेयरवुड में अपने घर में बने निजी मंदिर में रखते थे लेकिन उनके निधन के बाद इस प्रतिमा को मंदिर को दान कर दिया गया था।

मूडले ने बताया कि चोर खिड़की के रास्ते मंदिर में दाखिल हुए जहां पर पुजारी के रहने का स्थान भी था।

उन्होंने बताया, ‘‘ इस समय पुजारी वहां नहीं रहते, इसलिए कमरा खाली था। संदिग्ध सभी तालों को तोड़ मंदिर में दाखिल हुए और पांच से अधिक प्रतिमाओं और हमारे सभी दीपकों को चुरा ले गए।’’

मूडले ने बताया, ‘‘वे पीतल से बना सारा सामान ले गए। चोरी की जानकारी अगले दिन मंदिर की देखरेख करने वाले ने दी। इन सामानों की चोरी से लगता है कि हमारा मंदिर एक रात में ही नष्ट हो गया।’’

उन्होंने बताया कि उनके दादा वर्ष 1886 में भारत से आए थे और मजदूरी का करार खत्म होने के बाद सफल बिल्डर बन गए थे। वह 1900 में दोबारा दक्षिण भारत स्थित अपने गांव गए और वहां से प्रतिमा लेकर आए।

पुलिस प्रवक्ता कर्नल थेम्बका म्ब्ले ने चोरी की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब