लाइव न्यूज़ :

6.6 तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का तट, इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: July 14, 2019 16:11 IST

जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, भूकंप के झटके ब्रूमी और ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े निर्यात बंदरगाह पोर्ट हेडलैंड में महसूस किए गए। उसने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी।

Open in App

उत्तर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर रविवार को 6.6 तीव्रता के भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। बहरहाल, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ब्रूमी बीच रिजॉर्ट से 203 किलोमीटर पश्चिम में भूकंप आया।

जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, भूकंप के झटके ब्रूमी और ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े निर्यात बंदरगाह पोर्ट हेडलैंड में महसूस किए गए। उसने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी।

अपने शुरुआती आकलन में यूएसजीएस ने बताया कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की संभावना कम है।

वहीं, पूर्वी इंडोशिया के सूदूर मलुकु द्वीप पर रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है।

अमेरिका के भूगर्भ वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। हालांकि भूकंप की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप उत्तरी मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर से लगभग 165 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थानीय समयानुसार शाम 6:28 बजे आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं