लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के टापू पर 26 लापता रोहिंग्या मुसलमान मिले, डूब जाने की थी आशंका

By भाषा | Updated: July 28, 2020 13:12 IST

एक रोहिंग्या प्रवासी 25 जुलाई को लैंगकावी द्वीप के टापू पर मिला था और उसने जांचकर्ताओं को इस बात की जानकारी दी थी कि कम से कम और 24 रोहिंग्या लापता है।

Open in App
ठळक मुद्देतलाश अभियान के दौरान 26 रोहिंग्या मुसलमान मिले। ये सारे लोग टापू पर छिपे हुये थे। 26 रोहिंग्या मुसलमानों में से 12 पुरुष, 10 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

कुआलालंपुर:मलेशिया के अधिकारियों ने सोमवार (27 जुलाई)  को कहा कि उन्हें पूर्वी टापू पर छिपे वे 26 रोहिंग्या मुसलमान मिले हैं, जिनके मछुआरों की नौका से कूदने के बाद डूबने की आशंका थी। इन लोगों में महिलायें एवं बच्चे भी शामिल हैं । मलेशियाई मेरीटाइम प्रवर्तन एजेंसी ने लापता लोगों की तलाश के लिये अभियान चलाया।

इससे पहले शनिवार (25 जुलाई) को एक रोहिंग्या प्रवासी लैंगकावी द्वीप के टापू पर मिला था और उसने जांचकर्ताओं को इस बात की जानकारी दी कि कम से कम 24 अन्य रोहिंग्या लापता है। एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी जावावी अब्दुल्ला ने बताया कि पूछताछ के बाद तलाश अभियान के दौरान 26 रोहिंग्या वहां से मिले। ये लोग टापू पर छिपे हुये थे।

उन्होंने बताया कि इस समूह में 12 पुरुष, 10 महिलाएं और चार बच्चे हैं । ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय मछुआरों ने उन्हें पहुंचाया है । अबदुल्ला ने एक बयान में कहा कि पूछताछ के लिए सभी को हिरासत में ले लिया गया है और बाद में उन्हें आव्रजन विभाग के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बीच, दो अन्य रोहिंग्या प्रवासियों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमानमलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत